Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के राष्ट्रपति ने कानीदीधी में सत्य भारती स्कूल का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुर्शीदाबाद , 14 Jul 2017

Last updated on: Jul 14, 2017, 00:00 IST

भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज (14 जुलाई, 2017) को जिला-मुर्शीदाबाद के कानीदीधी में सत्य भारती फाउंडेशन के नए स्कूल का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि सत्य भारती स्कूल कमजोर वर्ग की लड़कियों का मुख्य रूप से ध्यान रखकर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने इस बात की प्रशंसा की कि सत्य भारती फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की स्थापना करके स्थानीय बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए इन स्कूलों में प्रवेश के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त कि कि स्थानीय विद्यार्थियों के साथ-साथ यह स्कूल आस-पास के विद्यार्थियों की आवश्यकताएं भी पूरी करेगा।इस अवसर पर, राष्ट्रपति महोदय ने छात्रों द्वारा व्यक्त आदर्श स्कूली अनुभवों, स्वप्नों और आकांक्षाओं पर आधारित एक सार-संग्रह (कंपेडियम) का शुभारम्भ किया। ये सार-संग्रह (कंपेडियम) भारतीय फाउंडेशन द्वारा देश भर में चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के छात्रों के अनुभवों पर आधारित है।इस अवसर पर, श्री अभिजीत मुखर्जी, संसद सदस्य (लोकसभा), श्री सुब्रत साहा, विधायक सागरदिधि, श्री राकेश भारती मित्तल, सह-अध्यक्ष भारती फाउंडेशन और श्री विजय चड्ढा, सीईओ भारती फाउंडेशन भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD