Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

एल सी ई टी में नौकरी मेले का आयोजन, १९ कंपनियों द्वारा १८२ उम्मीद्वार ७ लाख तक के पैकेज के लिए चयनित

पढ़ाई पूरी करते ही हर काबिल विद्यार्थी को नौकरी दिलाना हमारा लक्ष्य: चेयरमैन विजय गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Jul 2017

Last updated on: Jul 11, 2017, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलोजी, कटांनी कलाँ द्वारा कैंपस में  राज्य स्तर नौकरी मेले का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित जम्मु कश्मीर के कालेजों के लगभग १००० विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस नौकरी मेले की खासियत यह रही कि विश्व स्तर की 30 कंपनियों द्वारा बीटैक, एमबीए एवं एमसीए के अलावा डिप्लोमा होल्डर एवं जनरल गे्रजुएट का भी चयन किया गया।इस जॉब फेयर में टेक महिंद्रा, गोदरेज उपकरण, नांगलोई वाटर सिस्टम्स (दिल्ली जल बोर्ड), जेनपैक्ट, ब्यूरो वेरिटास, न्यू स्वांस इंडिया, एम.के. ब्रदर्स, एआरएन टेलीसर्विसेस सहित लगभत १९ विश्व स्तरीय कंपनियों ने शिरकत की। प्रात: से कैंपस में उम्मीद्वारा की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई थी, जो लगातार बढ़ती रही। प्रिंसिपल पवन कुमार, प्लेसमेंट हैड  प्रतीक कालिया और प्लेस्मेंट अफसर शिफ्फाली धीर ने समूह कंपनियों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया और इस बात का विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां योग्य उम्मीद्वारों के चुनाव का अवसर मिलेगा।

समूह कंपनियों द्वारा विभिन्न तरीकों से विद्यार्थियों के लिखित टैस्ट, गु्रप डिस्कशन के बाद 386 उम्मीदवारों शार्ट लिस्ट किये गए। जब कि फ़ाईनल इंटरव्यू के बाद १८२ उम्मीद्वारों का चयन किया। इस अवसर पर कुछ कंपनियों ने मौके पर ही चयनित उम्मीद्वारों को आफर लैटर दे दिए। चुने गए उम्मीद्वारों को ढ़ाई लाख से ७ लाख तक का पैकेज आफर किया गया।

एल सी ई टी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने एकत्र हुए विद्यार्थियों से अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि शैक्षिक संस्थाओं को विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छा नागरिक बनाने एवं उन्हें विश्व स्तरीय टैक्निकल जानकारी से अप टू डेट रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि एल सी ई टी की यही कोशिश रहती है कि अपने विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ साथ एक अच्छा नागरिक एवं सफल शहरी भी बनाया जाए। चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि भारत को सुपर पावर बनाने के लिए हमें युवा पीढ़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना होगा।

इस अवसर पर चुने गए उम्मीद्वारों को बधाई देते हुए चेयरमैन गुप्ता ने बताया कि इस मैगा जॉब फैस्ट का बहुत अच्छा प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने आगे कहा कि बेशक पहले भी नौकरी मेलों का आयोजन किया जाता है एवं हर बार एक नया तजुर्बा जुड़ता है, जो विद्यार्थियों के लिए बेहद सहायक होता है। उन्होंने कहा कि हमारा यही सपना है कि हर काबिल विद्यार्थी का पढ़ाई के दौरान ही नौकरी के लिए चयन हो एवं अपनी पढ़ाई पूरी करते ही वह नौकरी पर लग जाए। इसी बात को ध्यान में रखकर विश्व स्तरीय कंपनियों को नौकरी मेले के लिए आमंत्रित किया जाता है। चेयरमैन विजय गुप्ता ने कहा कि एल सी ई टी उच्च स्तरीय शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए भविष्य में इससे भी उच्च स्तरीय मेलों का आयोजन कराता रहेगा ताकि दूसरे कालेजों के विद्यार्थियों को भी अच्छे रोजागार के अवसर हासिल हो सकें।

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD