Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के राष्ट्रपति ने स्वयं, स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों और राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी के शुभारंभ समारोह में भाग लिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jul 2017

Last updated on: Jul 09, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज (9 जुलाई, 2017) नई दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘डिजिटल पहल पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ में ‘स्‍वयं’, ‘32 स्‍वयं प्रभा डीटीएच चैनलों’ और राष्ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी के शुभारंभ समारोह में भाग लिया।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और इंटरनेट के प्रसार ने छात्रों की पहुंच और गुणवत्ता के मामले में खाई को कम करने का एक अच्‍छा अवसर प्रदान किया है और हमें इस अवसर से अपने दोनों हाथों से लाभ उठाना चाहिए। डिजिटल प्रौद्योगिकी अच्छे शिक्षकों को बड़ी संख्या में उन छात्रों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने में सक्षम बना रही है जो शारीरिक रूप से कक्षाओं में मौजूद नहीं हो पाते हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस बात से काफी प्रसन्‍न हैं कि ‘स्‍वयं’ पोर्टल अब पूरी तरह से कार्यरत हो गया है जिससे छात्र अब कहीं भी रहकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा पेश किए गए पाठ्यक्रमों से लाभान्वित हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि अग्रणी शिक्षक अब ‘एमओओसी’ फॉर्मेट वाले इस प्‍लेटफॉर्म पर अपने नए पाठ्यक्रमों को पेश कर सकते हैं। राष्‍ट्रपति ने इस बात पर खुशी जताई कि 32 स्वयं प्रभा डीटीएच चैनलों के जरिए उपग्रह तकनीक की पहुंच कई गुना बढ़ गई है। ये चैनल उन ग्रामीण इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों की मदद करेंगे जहां आईटी बुनियादी ढांचा अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।राष्ट्रपति ने कहा कि राष्‍ट्रीय अकादमिक डिपॉजिटरी से विभिन्‍न संस्थानों द्वारा जारी किए गए प्रत्यय पत्रों या प्रमाण पत्रों के आसान प्रमाणीकरण में मदद मिलेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज में सहूलियत भी होगी।इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और मानव संसाधन विकास (उच्‍च शिक्षा) राज्‍य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे। 

 

Tags: Pranab Mukherjee , Prakash Javadekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD