उपमुख्यमंत्री डॉ.निर्मल सिंह ने आज अधिकारियों को राज्य में हाईड्रो इलैक्ट्रिक परियोजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये।उपमुख्यमंत्री ने यह निर्देश राज्य में हाईड्रो पावर के विकास में तेजी लाने हेतु आयोजित एक बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए दिये।वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबु भी बैठक में उपस्थित थे।मुख्य सचिव बी.बी.व्यास, वित्त आयुक्त सचिव नवीन के. चौधरी, पीडीडी के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सचिव सौरभ भगत, जेकेएसपीडीसी के प्रबंध निदेशक शाह फैजल, भी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में राज्य में हाईड्रो पावर परियोजनाओं में तेजी लाने के मुददे पर भी चर्चा की गई तथा इस सम्बंध में विभिन्न सुझाव दिये गये।इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने डिप्लोमा अभियंताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की जिन्होंने अपनी सेवाओं तथा भविश्य के विकास से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया।पीडीडी के आयुक्त सचिव धीरज गुप्ता तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस सम्बंध में पहले से ही विभिन्न कदम उठाये गये हैं।