Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री ने राष्‍ट्रपति से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2017

Last updated on: Jul 04, 2017, 00:00 IST

समाजवादी गणराज्‍य वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री महामहिम श्री फाम बिन्‍ह मिन्‍ह ने आज (4 जुलाई, 2017) राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।श्री मिन्‍ह का स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने सितंबर 2014 में अपनी वियतनाम यात्रा का उल्‍लेख किया और उस दौरे के समय उनका तथा उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्‍वागत किये जाने के लिए धन्‍यवाद दिया। राष्‍ट्रपति महोदय ने पिछले साल पॉलिट ब्‍यूरो का सदस्‍य बनने के लिए श्री मिन्‍ह को बधाई दी।राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक मधुर रिश्‍ते हैं जो पारस्‍परिक सम्‍मान पर आधारित हैं। उन्‍होंने कहा कि हाल के वर्षों में हमारी साझेदारी बढ़ी है। राष्‍ट्रपति महोदय ने भारत और वियतनाम के बीच मौजूदा द्वीपक्षीय व्‍यापार की स्थिति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों को 2020 तक 15 अरब अमेरिकी डॉलर के द्वीपक्षीय व्‍यापार लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। कई भारतीय कंपनियां वियतनाम के विकास और वहां की जनता की समृद्धि के लिए निवेश करना चाहती हैं।वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री ने राष्‍ट्रपति की भावनाओं का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि वियतनाम दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए कृत संकल्‍प है।

 

Tags: Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD