Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मानसरोवर यात्रा रोकने पर चीन दूतावास के बाहर जलाएंगे चीन के प्रधानमंत्री का पुतला - वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य की हिन्दू समाज से अपील - चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी आइटमों का बहिष्कार करें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 30 Jun 2017

Last updated on: Jun 30, 2017, 00:00 IST

चीन द्वारा मानसरोवर यात्रा बंद करने पर आवाज़-ए-हिंदुस्तान व श्री हिन्दू तख़्त चीनी दूतावास के बाहर चीन के प्रधानमंत्री ली कैकियांग का पुतला जलाएगा उपरोक्त शब्द संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज सेक्टर-12 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे l शांडिल्य ने कहा मानसरोवर यात्रा से पूरे देश के हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हुई है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के इस व्यवहार के बाद चीन के साथ व्यपारिक संबंध तोडें l शांडिल्य ने भारत के उद्योगपतियों से भी चीन व हिन्दुओं से चीनी आइटमों का बहिष्कार करने की मांग की l शांडिल्य ने कहा अगर आज चीनी मार्केट चल रही है तो इसका एकमात्र कारण भारत की जनता है l श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा की पूरे देश में जिला स्तर पर चीनी प्रधानमंत्री व चीन के झंडे जलाये जायेंगे व "चीनी आइटम बहिष्कार करो" अभियान चलाया जाएगा l  शांडिल्य  ने कहा चीन की सोच का पता इस बात से चलता है जब वह पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को यूएन में हर बार निर्दोष बताने वाले चीन की सोच आतंकवादियों को पहरा दे रही है l ऐसे देशों का बहिष्कार कर देशवासियों को चीन को सबक सिखाना चाहिए l आवाज़-ए-हिंदुस्तान एवं श्री हिन्दू तख़्त ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को अनुमति देने से चीन के इनकार करने के विरोध में भारत के लोगों से चीनी सामानों को बहिष्कार करने की अपील की है l चीन ने 50 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को प्रवेश करने से मना कर दिया है, जो सिक्किम के नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले थे. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि चीन की नजर तिब्बत पर है,जहां उसने अवैध कब्जा किया हुआ है. उन्होंने केंद्र सरकार से जल्दी से जल्दी इस मुद्दे को पड़ोसी देश के साथ उठाने की अपील की है और लोगों से चीनी वस्तुओं को बहिष्कार करने का आग्रह किया है l इस मौके पर राममैहर शर्मा,रविकांत शर्मा,कुलवंत सिंह मानकपुर,केसर सिंह,जसमीत जस्सी,लखविन्द्र साधापुर आदि मौजूद थे l

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD