Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नईम अख्तर ने सीआरएफ योजना के कार्यो की समीक्षा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 29 May 2017

Last updated on: May 29, 2017, 00:00 IST

जनकार्य (आरएंडबी) मंत्री, नईम अख्तर ने आज सैंट्रल रोड फंडस (सीआरएफ) योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यो की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।इस बैठक में उप अध्यक्ष जेकेपीसीसी, खालिद जहांगीर, आयुक्त सचिव जनकार्य (आरएंडबी), संजीव वर्मा, सचिव तकनीकी जनकार्य (आरएंडबी), मुख्य अभियंता (आरएंडबी) तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।बैठक में सूचित किया गया कि सीआरएफ के अंतर्गत वर्श 2015-16 में कुल 150 परियोजनाएं मंजूर की गई थीं जिनमें से 71 परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है तथा बाकी की बची हुई 79 परियोजनाओं का कार्य जारी है।बैठक में बताया गया कि 72 नई योजनाओं का कार्य लगभग 1019 करोड़ रु. में पूरा होगा तथा इनका कार्य जल्दी ही शुरू किया जाएगा।अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने चालू कार्यो को तेज गति से करने के निर्देश दिये ताकि यह कार्य दिये गये समय सीमा पर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि इन कार्यो को प्राथमिकता पर लेने की आवश्यकता है तथा कार्यो में किसी भी प्रकार की रूकावट को जल्दी ही हटा देना चाहिए। 

मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यो का लगातार निरीक्षण किया जाना चाहिए तथा इनके लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि राज्य के लोगों को अच्छी सम्पत्ति प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इन कार्यो के लिए लोगों को भी सम्मलित करना होगा ताकि वे भी कार्यो में इस्तेमाल की रही सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रख सकें। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि  वे राज्य के लोगों तक पहुंचकर उन्हें सरकार द्वारा लागू किये गये कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवायें ताकि वे इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें।मंत्री ने अधिकारियों को योजना के तहत काम करने को कहा ताकि यह कार्य तय शुदा समय सीमा पर पूरे हो सकें। उन्होंने कहा कि इन कार्यो के बेहतर परिणामों के लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं तथा सेवाएं प्राप्त हो सकें। 

 

Tags: Naeem Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD