Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

मीर जहुर अहमद ने पाम्पोर के उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

गैरहाजिरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 28 May 2017

Last updated on: May 28, 2017, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण, पशु एवं भेड़ पालन, सहकारिता एवं मछली पालन राज्य मंत्री मीर जहुर अहमद ने गत दिवस पाम्पोर के उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्टाफ की अनुपस्थिति की जांच कर विभिन्न संवर्ग के 15 कर्मचारियों को अपने कार्य से गैर हाजिर पाया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवा निदेशक कश्मीर को गैर हाजिरों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये।मंत्री ने अस्पताल में एक्सरे, डेंटल, बाहरी मरीजों तथा जनरल वार्ड सहित विभिन्न सेक्षनों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधन को समय की पाबंदी सुनिश्चित करने तथा चिकित्सक एवं अर्धचिकित्सक के रजिस्टर को बनाये रखने के लिए कहा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो । उन्होंने प्रबंधन को अस्पताल में तथा उसके आस पास साफ सफाई रखने के लिए भी कहा।मंत्री ने अस्पताल में तिमारदारों तथा मरीजों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों को उनके दरवाजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के पास पर्याप्त दवाईयों के भंडार है तथा मरीजों को इन्हें अस्पतालों से मुफ्त प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि आवंतीपोरा में एम्स को स्थापित करना सरकार की एक बड़ी उपलब्धी है तथा कहा कि इससे घाटी विशेश पुलवामा तथा अनंतनाग जिलों के मरीजों को उनके दरवाजों तक बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी।मंत्री ने बीडीओ कार्यालय पाम्पोर का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।मंत्री ने कार्यकारी एजेंसी को पाम्पोर निर्वाचन क्षेत्र में सभी चालू सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रास्ते मे मंत्री से भेंटकर उन्हें अपनी विकास आवश्यकताओं से अवगत करवाया ।मंत्री ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को ध्यान में रखा जायेगा। उन्होंने मौके पर ही सम्बंधितों को इनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिये।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD