Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनिल कुंबले-विराट कोहली विवाद में बीसीसीआई ने की थी मध्यस्थता की कोशिश : राजीव शुक्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2017

Last updated on: Jun 21, 2017, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बुधवार को कहा कि बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। शुक्ला ने साथ ही कहा कि अगले महीने होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले नए कोच का चुनाव कर लिया जाएगा।कुंबले ने मंगलवार को कोहली से मनमुटाव के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्ला ने पत्रकारों से कहा , "बीसीसीआई ने इस मुद्दे को सुलझाने की पूरी कोशिश की। कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी , सीईओ राहुल जौहरी, सभी सीनियर अधिकारियों ने कुंबले और कोहली से इस मुद्दे पर बात की। प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमैन विनोद राय ने बीसीसीआई के अधिकारियों से भी इस मामले पर बात की थी।"

उन्होंने कहा, "बीसीसीआई ने मुद्दे को सुलझाने की बेहद कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और कुबंले ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया।"शुक्ला ने इस बात से साफ इनकार किया है कि कुंबले के जाने का अर्थ क्रिकेटरों, खासकर कोहली को मुख्य कोच से ज्यादा अहमियत देना है। शुक्ला ने कहा, "यह सब कोरी अफवाह है। जैसा मैंने कहा, कई बार विचारों में मतभेद होता है। बीसीसीआई ने भी अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन कई बार होता है कि आप साथ में काम नहीं कर सकते।"उन्होंने कहा, "इसका यह मतलब नहीं है कि कप्तान को ही अहमियत दे दी गई। हम हर किसी को अहम मानते हैं। कई बार मतभेद होते हैं। वो भी इंसान हैं।"शुक्ला ने कुंबले को उनेक भविष्य के लिए बधाई दी है। उन्होंने साथ ही कहा है कि श्रीलंका दौरे से पहले टीम को नया कोच मिल जाएगा।उन्होंने कहा, "बीसीसीआई कुंबले को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है। बीसीसीआई ने नए कोच का चयन करने का सोचा है। श्रीलंका दौरे से पहले नया कोच नियुक्त किया जाएगा और वह भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ कोच होगा।"

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD