Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जम्मू कश्मीर में सड़क सम्पर्क को मजबूत बनाने हेतु सुगठित योजना बनाई जा रही है- चौ. लाल सिंह

विकास कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 18 Jun 2017

Last updated on: Jun 18, 2017, 00:00 IST

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौ. लाल सिंह ने आज कहा कि दूरदराज के क्शेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क सम्पर्क उपलब्ध करवाने हेतु वर्तमान सरकार राज्य में सड़क सम्पर्क को मजबूत बनाने के लिए एक सुगठित योजना पर कार्य कर रही है। मंत्री ने यह बात मलामान से मोटा देयोध तक पीएमजीएसवाई के तहत 4.9 करोड़ रु. की अनुमानित राशि के साथ 8.16 किलोमीटर सड़क का उदघाटन करते हुए कही। इस सड़क का कार्य पूरा होने से बसोहली निर्वाचन क्शेत्र के पलाल, करनारी, मोटा देयोध तथा मलामान के गांवों में मजबूत सड़क सम्पर्क होगा।मंत्री ने कठुआ के एक्सईएन पीएचई को सडक के निर्माण से खराब हुई सभी पानी की पाईपों की यथाशीघ्र  मुरम्मत करने के निर्देश दिये ताकि गर्मियों में लोगों को कोई असुविधा न हो। 

मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जबतक पानी की पाईपो की मुरम्मत नहीं हो जाती तबतक दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को टैंकरों के माध्यम से पीने का पानी पहुंचाया जाये। इसके अतिरिक्त मंत्री ने बीडीओ को सभी गांवों में गलियों एवं नालियों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा उन्होंने परियोजनाओं को पूरा करने में आ रही बाधाओं को हटाने के लिए सम्बंधित विभागों के मध्य तालमेल बनाये रखने पर बल दिया।दूरदराज के क्षेत्रों के लिए सड़क सम्पर्क के महत्व पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों को मौजूदा सड़क सम्पर्क से जोडने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया है तथा शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।इसके उपरांत मंत्री ने लखनपुर-जंदोर-होत तथा पतियानी -त्रिदवान तक 2.50 करोड रु. की अनुमानित राशि के साथ सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया। 

 

Tags: Chaudhary Lal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD