Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सबसे तेज 8,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 15 Jun 2017

Last updated on: Jun 15, 2017, 00:00 IST

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हासिल किया। भारत ने इस मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई जिसमें कोहली ने नाबाद 96 रनों की पारी खेली। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लेने के साथ यह रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराया। उन्होंने इसके लिए 183 मैचों की 175 पारियां खेलीं। उनसे पहले यह रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स के नाम था। उन्होंने 190 मैचों की 182 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। भारत की तरफ से यह रिकार्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था। उन्होंने 208 मैचों की 200 पारियों में आठ हजार रन पूरे किए थे। गांगुली सबसे तेजी से आठ हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डिविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं। गांगुली के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर है। उन्होंने 217 मैचों की 210 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। कोहली ने अभी तक 54.47 की औसत से 8008 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। उनका एकदिवसीय में सर्वोच्च स्कोर 183 है। 

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD