Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं थी : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 15 Jun 2017

Last updated on: Jun 15, 2017, 00:00 IST

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश को मात देकर फाइनल में जगह बनाने वाली मौजूदा विजेता भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं थी। भारत ने इस अहम मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 264 रनों पर ही सीमित कर दिया और फिर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 123) और कोहली (नाबाद 96) की बेहतरीन पारियों की मदद से इस लक्ष्य को 40.1 ओवरों में एक विकेट खोकर जीत हासिल की। मैच के बाद कोहली ने कहा, "एक और पूर्ण जीत। हम अच्छा मैच चाहते थे जहां टीम संयुक्त रूप से प्रदर्शन करे। हमने नौ विकेट से जीत की उम्मीद नहीं की थी लेकिन, यह हमारे ऊपरी क्रम की खासियत है।"बांग्लादेश ने अपने दो विकेट 31 रनों पर ही गंवा दिए थे। यहां से तमीम इकबाल (70) और मुश्फीकुर रहीम (61) ने टीम को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की थी। लेकिन जैसे ही यह दोनों आउट हुए बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही बांग्लादेश लड़खड़ा गई। 

इस जोड़ी को आउट करने में जब भारत के मुख्य गेंदबाज विफल हो गए तब कोहली ने पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर केदार जाधव को गेंद थमाई और उन्होंने तमीम तथा रहीम के विकेट लेकर अपने कप्तान को राहत दी। जाधव के बारे में कोहली ने कहा, "वह सरप्राइज पैकेज है। वह समझदार खिलाड़ी है और जानते हैं कि विकेट में क्या है और कहां गेंद डालनी है। अगर वह दोनों आउट नहीं होते तो 300 का स्कोर हो सकता था।"भारत को फाइनल में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है। भारत ग्रुप दौर में उसे हरा चुका है। कोहली ने इस बहुप्रतिक्षित मुकाबले पर कहा, "हम इसे अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। मैं जानता हूं कि यह बोरिंग है लेकिन यह हमारी मानसिकता है।"इस चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मध्य क्रम को ज्यादा मौका नहीं मिला है। इस पर कोहली ने कहा, "मध्य क्रम को जब बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता है तो यह चिंता की बात कभी नहीं रही। अभ्यास में सभी गेंद को अच्छे से मार रहे हैं।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD