Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

नवाज शरीफ पनामा पेपर्स जांच समिति के समक्ष पेश हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 15 Jun 2017

Last updated on: Jun 15, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गुरुवार को अपने परिवार की संपत्ति से संबंधित पनामा पेपर्स मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के समक्ष पेश हुए। 'द न्यूज इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के अनुसार, जेआईटी के समक्ष पेश होने से पहले उन्होंने वित्त मंत्री इसहाक दार, गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, उनके भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य वरिष्ठ सलाहकारों व निकट सहयोगियों से मुलाकात की।शरीफ जांच दल के समक्ष पेश होने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हैं।जेआईटी अपनी कार्यवाही को फेडरल ज्यूडिशियल एकेडमी (एफजेए) में कर रहा है। 

प्रधानमंत्री को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उठाए गए 13 सवालों के जवाब देने हैं।आठ जून को जेआईटी ने शरीफ को समन जारी कर गुरुवार को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। इस समन में प्रधानमंत्री को पनामा पेपर्स के मामले से संबंधित 'प्रासंगिक रिकॉर्ड, दस्तावेज, सामग्री' लाने का निर्देश दिया गया है। शरीफ के वकील, मखदूम अली खान द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत लगभग सभी दस्तावेजों और सबूतों को जेआईटी ने शरीफ से अपने साथ लाने को कहा है।जेआईटी ने पिछले महीने शरीफ और उनकी संतानों के लिए प्रश्नावली तैयार की थी।जेआईटी ने 28 मई को प्रधानमंत्री के बड़े बेटे हुसैन नवाज से भी सवाल किए थे।

हुसैन अब तक जेआईटी के समक्ष पांच बार पेश हो चुके हैं। वहीं, नवाज के छोटे हेटे हसन भी जांच दल के समक्ष पेश हो चुके हैं।पनामा पेपर्स मामले में 20 अप्रैल के अपने फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने जेआईटी का गठन किया था और प्रधानमंत्री, उनके पुत्रों और इस मामले से संबंधित किसी भी अन्य व्यक्ति को उस धनशोधन के आरोपों की जांच के लिए बुलाने का अधिकार दिया था, जिसके माध्यम से लंदन के पार्क लेन इलाके के चार अपार्टमेंट खरीदे गए थे।जेआईटी ने प्रधानमंत्री के दामाद व सेवानिवृत्त कप्तान मोहम्मद सफदर को 25 जून को पेश होने का आदेश दिया है।

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD