Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अभी तक टूर्नामेंट का हमारा सर्वश्रेष्ठ मैच : विराट कोहली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 11 Jun 2017

Last updated on: Jun 11, 2017, 00:00 IST

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह टीम का टूर्नामेंट के इस संस्करण में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है।भारत ने इस अहम मुकाबले में रविवार को एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से मात दी। भारतीय गेंदबाजों ने पहले दक्षिण अफ्रीका को 191 रनों पर ढेर कर दिया इसके बाद शिखर धवन (78) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 76) की बेहतरीन पारियों के दम पर जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मैच जीतना दोनों टीमों के लिए जरूरी इसलिए था, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचती और हराने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर। मैच के बाद कोहली ने कहा, "टॉस जीतना अच्छा रहा। विकेट में ज्यादा बदलाव नहीं आया। इस पर बल्लेबाजी अच्छी हो रही थी। फील्डिर्स ने गेंदबाजों का साथ दिया।"

दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की थी और लग रहा था कि वह बड़ा स्कोर करेगा लेकिन दो अहम रन आउट होने से वह बैकफुट पर चली गई। इसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स का विकेट भी शामिल है। 29वें और 30वें ओवर में डिविलियर्स (16) और डेविड मिलर (1) का रन आउट होना उसके लिए नुकसानदेह साबित हुआ। कोहली ने डिविलियर्स के आउट होने पर कहा, "जब मौका आपके हाथ में आता है तो आपको उसे भुनाना चाहिए। उन्हें जल्दी आउट करना अहम होता है। वह हमेशा आपको परेशान कर सकते हैं।"लक्ष्य का पीछा करने के बारे में कोहली ने कहा, "हमारे लिए यह जरूरी था कि कोई बल्लेबाज अंत तक टिके। शिखर ने शानदार खेल खेला और आक्रमकता दिखाई। यह हमारा इस टूर्नामेंट का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ मैच है।"कोहली ने कहा कि टीम अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगी और सुधार करते हुए आगे बढ़ेगी। कोहली ने कहा, "हम यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है। हर बार एक छोटा सा मौका अपने आप में सुधार करने का होता है। आप आराम नहीं कर सकते।"

 

Tags: Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD