Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सरकार ने राज्य के सम्पूर्ण विकास के लिए पूर्णतावादी कार्यक्रम शुरू किया है- मीर ज़हूर अहमद

मंत्री ने सथपुकरू-इस्मेल कालोनी सड़क पर मकैडमाईजेशन का कार्य शुरू करवाया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 11 Jun 2017

Last updated on: Jun 11, 2017, 00:00 IST

पर्यावरण, पशु एवं भेड़पालन, सहकारिता एवं मछली पालन राज्यमंत्री मीर ज़हूर अहमद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य का पर्याप्त विकास सुनिश्चित करने हेतु एक पूर्णतावादी कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के विकास पर बल दे रही है तथा सभी चालू विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।मंत्री ने यह बात आज पाम्पोर निर्वाचन क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान सथपुकरू से इस्मेल कालोनी तक 3.5 किलोमीटर सड़क को समतल बनाने का कार्य शुरू करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि सथपुकरू सड़क के कार्य पर 2.10 करोड़ रु. का व्यय होगा। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में बेहतर सड़क सम्पर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि सम्बंधित एजैंसियों को पहले से ही पाम्पोर निर्वाचन क्षेत्र की जांच तथा इस सम्बंध में डीपीआर तैयार कर आवश्यक मंजूरी के लिए सम्बंधितों को पेश करने के निर्देश दिये जा चुके हैं।दौरे के दौरान मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क एवं भवन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा उर्जा विकास विभागों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों को लिखित में लागू करने के लिए कहा। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी व्यक्तिगत तथा सामूहिक समस्याओं से अवगत करवाया। मंत्री ने उनकी मांगों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आष्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा। मंत्री ने मौके पर ही सम्बंधितों को इनका शीघ्र समाधान करने के दिशा निर्देश जारी किये।आरएंडबी सहित विभिन्न विभागों के वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।

 

Tags: Mir Zahoor Ahmad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD