Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

योगी आदित्यनाथ 45 साल के हुए

Listen to this article

5 Dariya News

लखनऊ , 05 Jun 2017

Last updated on: Jun 05, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को 45 वर्ष के हो गए। राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और अन्य ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आदित्यनाथ के एक निकट सहयोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं मनाते, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने उन्हें फोन कर बधाई दी। इसके साथ ही सांसदों, नौकरशाहों और गोरखपुर में गोरक्षपीठ के अनुयायियों ने भी उन्हें बधाई दी।योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें बधाई देने वालों में राज्यपाल नाईक सबसे आगे रहे। उन्होंने आदित्यनाथ के स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में राज्य की तरक्की की भी कामना की।विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित मुख्यमंत्री से मिलने पांच, कालिदास मार्ग पर उनके आवास पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।आदित्यनाथ के कई अनुयायी बधाई देने के लिए सड़कों पर होर्डिग लगा रखे हैं। समाचार पत्रों में भी विज्ञापन देकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी गईं हैं।अजय सिंह बिष्ट उर्फ आदित्यनाथ का जन्म पांच जून, 1972 को उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने 1990 के दशक में योगी बनने का फैसला किया था। उन्होंने गणित विषय से स्नातक किया है।योगी आदित्यनाथ 26 वर्ष की उम्र में सांसद बने थे। वह 1998 में 12वीं लोकशभा के लिए सांसद चुने गए थे और 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार संसद के लिए निर्वाचित हुए थे।उनके निकट साथी एवं सहयोगी उन्हें योगी कहकर संबोधित करते हैं। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD