Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गंगा में गाद का कारण केवल फरक्का बराज नहीं : उमा भारती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 02 Jun 2017

Last updated on: Jun 02, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने यहां शुक्रवार को कहा कि गंगा नदी में गाद की समस्या का फरक्का बराज ही मुख्य कारण नहीं है। बराज के हटाने भर से समस्या का निदान नहीं होगा। पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा नदी में गाद को लेकर बिहार में बाढ़ से प्रत्येक वर्ष जान-माल की भारी बर्बादी एवं तबाही की समस्या के समाधान खोजने के उपायों के अध्ययन के लिए पांच जून को विशेषज्ञों की एक टीम पटना आएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर गंगा में गाद की समस्या पर विस्तार से चर्चा की थी और इस समस्या के समाधान के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बिहार भेजने का अनुरोध किया था। 

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने भरोसा देते हुए कहा कि विशेषज्ञों की यह टीम बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगी। यह टीम पूरे क्षेत्र का सर्वे कर जो रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी, उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।नमामि गंगे परियोजना के तहत बिहार को राशि नहीं दिए जाने संबंधित प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बिहार को इस परियोजना के तहत राशि दी गई है, परंतु वह राशि खर्च ही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत गाद की भी सफाई होनी है। इस वर्ष इस परियोजना के तहत बिहार में 25 अरब रुपये से अधिक खर्च होंगे। सुल्तानगंज, भागलपुर, मोकामा, बाढ़, दीघा, कंकड़बाग में वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण होना है।

उन्होंने गंगा में गाद की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा, "गंगा के जल को शुद्ध करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गंगा के अविरल होने पर ही गंगा जल शुद्ध रहेगा। नमामि गंगा परियोजना के तहत वानिकी और पौधरोपण गतिविधियां गंगा नदी के किनारे चलाई जा रही हैं ताकि जमीन के हो रहे भूस्खलन और नदी में सीवेज तथा औद्योगिक कचरा जमा होने से रोका जा सके।"मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के संबंध और रिश्ते के संबंध में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नीतीश के साथ भाजपा के पुराने संबंध है और आज भी मधुर संबंध हैं।"उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी और गंगा में गाद की समस्या को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई थी। 

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD