Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बेंगलुरु में मोदी पर्व का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 02 Jun 2017

Last updated on: Jun 02, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्री डी. वी. सदानन्द गौड़ा ने आज बेंगलुरु के मल्लेस्वरम में मोदी पर्व (मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया फेस्ट) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर तीन वर्षों के दौरान सरकार की उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराना और और सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पहलों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।पिछले 3 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर एक विवरणिका जारी करते हुए श्री सदानंद गौड़ा ने कहा, देश के लोग केंद्र सरकार द्वारा हासिल किए गए समग्र विकास का अनुभव कर रहे हैं और पूरी दुनिया इसे देख रही है। प्रधान मंत्री का मानना है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को लोगों के बीच जाना चाहिए और उन्हें सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पहलों के संबंध में जनता की प्रतिक्रिया (फीडबैक) और उनके सुझाव भी प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

 

Tags: D.V. Sadananda Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD