Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए सहकारिता विभाग को बढ़ावा देने की आवश्यकता- चेरिंग दोरजे

एनसीडीसी के तहत लेह, कारगिल के लिए सलाहकार नियुक्त किये गये

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 01 Jun 2017

Last updated on: Jun 01, 2017, 00:00 IST

सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए राज्य में सहकारिता विभाग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।उन्होंने सम्बंधितों को शीघ्र ही प्रथम एवं द्वितीय स्तरों तक विभिन्न सहकारिता सोसाईटीज़ के लिए चुनाव आयोजित करने हेतु प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा।मंत्री ने यह बात आज सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्शा हेतु विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मीर जहूर अहमद, सहकारिता सचिव बशीर अहमद भट्ट तथा सहकारिता विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने सम्बंधितों को राज्य में स्थापित विभिन्न सोसाईटीज़ के चुनावों को आयोजित करने पर अधिसूचना जारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में अधिसूचना जारी करने से पहले जिला विकासायुक्तों को विश्वास में लिया जाये। उनहोंने कहा कि वह सहकारिता सोसाईटीज़ के लिए चुनाव आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।सरकार की सहकारिता विभाग को बढावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता सोसाईटीज़ को स्थापित करने तथा रोजगार के अवसर पैदा करने की अधिक क्षमता है। उन्होंने सम्बंधितों को कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं  तथा युवाओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के लिए भी कहा।

मंत्री ने विभिन्न स्थलों पर मौजूद सहकारिता सम्पतियों की समीक्षा करते हुए सम्बंधितों को निर्देश दिये कि राज्य में विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध भूमि पर अतिक्रमण नही होना चाहिए। उन्होंने तुलसीबाग में सहकारिता कार्यालय के निर्माण हेतु डीपीआर तैयार करने तथा इसे राशि के प्रबंध के लिए सम्बंधितों को पेश करने के लिए भी कहा।बैठक को सम्बंधित करते हुए मीर जहुर ने प्रिंट तथा इलेक्ट्रिनिक मिडिया के माध्यम से राज्य के सभी सहकारिता एवं सुपर बाजारों में बेची जा रही वस्तुओं तथा अन्य सामग्रियों के अधिक प्रचार पर बल दिया।बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि कश्मीर संभाग में 945 पंजीकृत सोसाइटीज़ में से 598 सोसाईटीज़ क्रियाशील है। बैठक में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) को आयोजित करने से सम्बंधित मुद्दे पर भी चर्चा की गईमंत्री ने सहकारिता सचिव को डीपीसी  बैठकें आयोजित करने कर विभिन्न संवर्गो के कर्मचारियों की पदोन्नतियों को स्पश्ट करने के निर्देश दिये। मंत्री ने लेह तथा कारगिल के इन दो जिलों में एकीकृत सहकारिता विकास विभाग शुरू करने हेतु सहकारिता विभाग की राश्ट्रीय सहकारिता विकास निगम (एनसीडीसी) योजना के तहत डीपीआर तैयार करने हेतु लेह तथा कारिगल जिलों के लिए सलाहकार  भी नियुक्त  किये।

 

Tags: Chering Dorjay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD