Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

उमा भारती ने नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2017

Last updated on: May 31, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ठोस प्रबंधन के लिए जल्द ही कचरा ले जाने वाले जल विमानों को तैनात किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के फरक्का में आज मंत्रालय और केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीआईएफआरआई) के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वच्छ गंगा के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंगा बेसिन राज्यों को पर्याप्त धनराशि मुहैया कराई जाएगी। सुश्री भारती ने गंगा क्षरण के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार को पूर्ण समर्थन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने घोषणा की कि फरक्का बैराज में फिश लैडर स्थापित किया जाएगा। गाद प्रबंधन, इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं, जिससे रोज़गार का सृजन होता है और अंतरदेशीय जलमार्ग को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त जल प्रवाह सुनिश्चित करना आदि विषयों पर बैठक के दौरान चर्चा की गई।

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री, जोकि 2500 किलोमीटर के गंगा निरीक्षण अभियान पर हैं, उन्होंने अपने अभियान के पहले चरण का समापन पश्चिम बंगाल में किया। राज्य के दौरे के दौरान, मंत्री ने कोलकाता में स्थित वैष्णव घाट पर गंगा आरती में भाग लिया और वहां मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे निस्वार्थ भाव से गंगा की सफाई के कार्य में अपना योगदान दें।अभियान के दूसरे दिन मंत्री ने गंगा सागर स्थित काकद्वीप पर घाटों की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर सरकारी अधिकारियों, स्थानीय निवासियों और अन्य हितधारकों से बातचीत भी की। 27 मई को गंगा सागर और डायमंड हार्बर पर गंगा चौपालों का आयोजन भी किया गया। दोनों अवसरों पर मंत्री ने स्थानीय समुदायों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि गंगा सागर पर शौचालयों के पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।सुश्री भारती ने गंगा चौपाल के रान हुगली में कोन नगर स्थित अधिकारियों एवं लोगों को संबोधित भी किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में जारी योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करते हुए उन्होंने लोगों के निवेदन किया कि वे गंगा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। इसी तरह का एक कार्यक्रम गंगा सागर में नबद्वीप पर भी आयोजित किया गया।मंत्री इस अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सुल्तानगंज, भागलपुर से कल करेंगी।

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD