Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कुरूक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

भारत को विश्‍व गुरू बनाने में युवाओं की महान भूमिका : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 29 May 2017

Last updated on: May 29, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्‍हें जीवन के सभी परिस्‍थियों में मूल्‍यों का पालन करना चाहिए। ये मूल्‍य युवाओं को विजयी बनाएंगे और जीवन में कुछ भी प्राप्‍त करने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में स्‍थित कुरूक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह के अपने संबोधन में श्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि दीक्षांत का अर्थ है डिग्री प्राप्‍त करने हेतु अध्‍ययन की पूर्णता। परंतु यह शिक्षा की पूर्णता नहीं है, क्‍योंकि शिक्षा प्राप्‍त करना एक पद्धति है, जो जीवन पर्यंत चलती है। भारतीय संदर्भ में दीक्षांत का अर्थ है एक व्‍यक्‍ति द्वारा शैक्षिक योग्‍यता की प्राप्‍ति ताकि वह अपने ज्ञान और कौशल से समाज की सेवा कर सके। विश्‍व, लोगों को उनके मूल्‍यों तथा उनके द्वारा की गई समाज सेवा के लिए याद करता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विश्‍व गुरू बनना चाहता है, न कि एक महाशक्‍ति। विश्‍व गुरू के रूप में लोग भारत के साथ जुड़ेंगे क्‍योंकि इसमें उन्‍हें उनकी भलाई दिखेगी। उन्‍होंने भारत को विश्‍व गुरू बनाने में युवाओं के योगदान को स्‍वीकार करते हुए कहा कि उन्‍हें अपने विरासत से प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्‍हें इस बात का गर्व होना चाहिए कि वे एक महान राष्‍ट्र के नागरिक हैं।हरियाणा के राज्‍यपाल तथा कुरूक्षेत्र विश्‍वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कप्‍तान सिंह सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के ज्ञान से जीवन में बदलाव आना चाहिए। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने कुरूक्षेत्र विश्‍वविद्यालय को राज्‍य में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने के लिए बधाई दी।इस दीक्षांत समारोह में लगभग 2,000 विद्यार्थियों को स्‍नातकोत्‍तर, एम.फिल तथा पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा मनोहर लाल को समाज में उनके योगदान के लिए डॉ. ऑफ साइंस तथा डॉ. ऑफ लिटरेचर की उपाधियां भी प्रदान की गईं।       

 

Tags: Rajnath Singh , Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD