Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

आयुर्वेदिक चिकित्सा आज भी हमारी स्वास्थ्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण घटक है : हामिद अंसारी

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की रजत जयंती समारोह को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2017

Last updated on: May 29, 2017, 00:00 IST

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने आज कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा अभी भी हमारी स्वास्थ्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे आज राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद यस्सो नायक, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के अध्यक्ष श्री देवेन्दर त्रिगुण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।उप राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद भारत की एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है जो वैदिक काल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे पुरानी पारंपरिक चिकित्सा के रूप में आयुर्वेद प्रणाली सबसे पुरानी है। उप राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस बात की जरूरत है कि इसे केवल रोगों के उपचार वाली प्रणाली के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि इसे एक रोग निवारण तथा संतुलित जीवन शैली जीने की एक प्रणाली के रूप में देखा जाना चाहिए।

उप राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि समुचित विकास, पारंपरिक विधियों और आधुनिक विज्ञान के उपलब्ध साधनों का प्रयोग करते हुए पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को और अधिक सुधारा जा सकता है, जिससे आयुर्वेद स्वास्थ्य प्रणाली में एक महत्वपूर्ण और सुलभ साधन बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद सहित वैकल्पिक चिकित्सा ने भारत में काफी ख्याति प्राप्त की है इसने न केवल भारत में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनाया जा रहा है। योग और आयुर्वेद सहित हमारी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को विश्व भर में अपनाया जा रहा है। भारत इन प्रणालियों में सुधार करने के लिए और अधिक कोशिश कर सकता है।

 

Tags: Hamid Ansari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD