Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देवेंद्र फडणवीस व 5 अन्य बाल-बाल बचे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लातूर (महाराष्ट्र) , 25 May 2017

Last updated on: May 25, 2017, 00:00 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम के पांच सदस्यों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर गुरुवार दोपहर लातूर जिले में बिजली के तारों में उलझकर गिर गया। इस घटना में वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, "हम सब सुरक्षित हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है।"निलांगा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण खोने के बाद हेलीकॉप्टर लगभग 80 फुट की ऊंचाई से जैसे ही सीधे नीचे गिरा, उसके मलबे कम से कम 100 फीट के दायरे में फैल गए, जिससे दो झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा और सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।बाद में फडणवीस (46) ने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी कि कहीं सुरक्षा में कोई कोताही तो नहीं बरती गई। हेलीकॉप्टर लगभग छह साल पुराना है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

राज्य सरकार के अमेरिका निर्मित सिकोर्सकी हेलीकॉप्टर वीटी-सीएमएम ने लातूर के पास निलांगा से दोपहर को उड़ान भरी थी। इसमें फडणवीस, चालक दल के दो सदस्यों और तीन अन्य अधिकारियों सहित कुल छह लोग सवार थे। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने हवा के तेज रुख की वजह से हेलीपैड पर लौटने का फैसला किया।अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हेलीपैड के पास कुछ इलेक्ट्रिकल तारों में उलझ गया और लगभग 80 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गया, जो करीब 10 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है।

इसके बाद बड़ी संख्या में लोग, पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।हेलीकॉप्टर से फडणवीस सहित पायलट और सहपायलट के अलावा प्रधान सचिव प्रवीण परदेसी, निजी सहायक अभिमन्यु पवार और पीआरओ केतन पाठक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बारे में सुनकर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव ने तुरंत फडणवीस को फोन किया और उनसे हालचाल पूछा। उन्होंने हेलीकॉप्टर के पायलटों तथा अन्य यात्रियों के बारे में भी जानकारी ली।उन्होंने खुशी जताई कि इस घटना में सभी सुरक्षित हैं।इसके बाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी फडणवीस से बात की और खुशी जताई कि सभी सुरक्षित हैं।कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं, रेल मंत्री सुरेश प्रभु तथा अन्य लोगों ने अप्रिय घटना नहीं घटने को लेकर अपनी खुशी जताई।इससे पहले फडणवीस ने ट्वीट कर बताया, "हमारा हेलीकॉप्टर लातूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन मैं और मेरी टीम सुरक्षित है। चिंता की कोई बात नहीं है।

"इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि राज्य के 12 करोड़ लोगों की दुआओं और जय भवानी की कृपा से उन्हें तथा उनकी टीम को कोई हानि नहीं पहुंची।फडणवीस की पत्नी अमृता, उनकी बेटी और मां सहित पूरे परिवार ने उनके सुरक्षित बचने पर राहत की सांस ली।चिंता की बात यह है कि एक पखवाड़े के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है कि फडणवीस के कार्यक्रम हेलीकॉप्टर से संबंधित मुद्दों के कारण प्रभावित हुए हैं।इससे पहले गढ़चिरौली में 12 मई को उड़ान शुरू करने से ठीक पहले उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उन्हें नक्सल प्रभावित जिले में सड़क मार्ग से नागपुर तक की यात्रा करनी पड़ी थी। गुरुवार की घटना के बाद फडणवीस ने वादा किया कि वह भविष्य में इस तरह के सुरक्षा मुद्दों को लेकर चौकस रहेंगे।

 

Tags: Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD