Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

अपने बच्चों को पूरी स्वतंत्रता देना चाहता हूं : सचिन तेंदुलकर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2017

Last updated on: May 25, 2017, 00:00 IST

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि वह अपनी जीवन पर बन रही फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' के जरिए वो संदेश देना चाहते हैं जो उनके माता-पिता ने उन्हें दिया था। सचिन के मुताबिक वह अपने बच्चों को अपनी मर्जी के मुताबिक सपने जीने की स्वतंत्रता देना चाहते हैं। सचिन के दो बच्चे अर्जुन (बेटा) और सारा (बेटी) हैं।सचिन ने आईएएनएस से पिछले सप्ताह हुई बातचीत में बताया कि उनकी सफलता का एक बड़ा कारण उनके माता-पिता द्वारा उन्हें सपने जीने और उन्हें सच करने की स्वतंत्रता देना भी है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने बिना उम्मीद किए उन्हें अपने तरीके से सपने के पीछे भागने की स्वतंत्रता दी।सचिन ने कहा, "मेरे पिता ने मुझे मेरा पसंदीदा खेल खेलने की स्वतंत्रता दी। यह स्वतंत्रता बिना किसी उम्मीद के थी। उनकी मुझसे बस एक उम्मीद थी कि मैं जो भी खेल खेलूं जो भी पेशा चुनूं उसमें शॉर्टकट्स न ढूंढू और अपना सर्वश्रेष्ठ दूं..परिणाम अपने आप आएंगे।"सचिन ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा था कि शॉर्टकट्स से हासिल की गई सफलता ज्यादा देर तक नहीं रहती। लेकिन अगर आप सही रास्ता चुनते हैं तो इससे अलग तरह की संतुष्टि मिलेगी और वो तुम्हारे साथ लंबे समय तक रहेगी।"अपने पिता की इस बात को सचिन ने तब याद किया जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। 

क्रिकेट में भगवान का दर्जा पा चुके सचिन की विदाई क्रिकेट जगत में लंबे समय तक याद रहने वाला पल है। पूरा हिंदुस्तान ही नहीं उनकी विदाई पर पूरा क्रिकेट जगत अपने पांव पर खड़ा हो गया था और विपक्षी टीम वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी भी भावुक हो गए थे। सचिन ने कहा, "जिस तरह की विदाई मुझे मिली है.. वो अनुभव मेरे साथ लंबे समय तक रहेगा। वो अनुभव विशेष था। आप नहीं सोच सकते की आपके लिए लोगा इतना कुछ करेंगे।"सचिन ने जो सीखा वही अपने बच्चों को सीखाना चाहते हैं। सचिन ने कहा, "मैं भी अपने बच्चों को जिंदगी में वो जो बनना चाहते हैं उसे हासिल करने की पूरी स्वतंत्रता देना चाहता हूं। मुझे बस उन्हें रास्ता दिखाना है, साथ देना और प्रोत्साहित करना है.. वही सब जो मेरे माता-पिता ने किया था। मैं सलाह देने की उम्र में पहुंच चुका हूं, लेकिन मैं यह संदेश देना चाहता हूं.. इस फिल्म के माध्यम से मैं अप्रत्यक्ष तरीके से यह संदेश दे रहा हूं।"'सचिन.. ए बिलियन ड्रीम्स' सचिन की जिंदगी पर बनी डॉक्यू ड्रामा फिल्म है जो उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में बताती है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इससे पहले मुंबई में बुधवार रात फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया था जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरूख खान, आमिर खान, ए.आर.रहमान, रनवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अरशद वारसी, मारिया गोरेटी, श्रेया घोषाल मौजूद थे।इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने भी फिल्म का लुत्फ उठाया। 

 

Tags: Sachin Tendulkar , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD