कश्मीर के पुलिस महानिरीक्शक मुनीर खान ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल एन. एन. वोहरा से भेंट की। खान की पदभार संभालने के बाद राज्यपाल के साथ यह पहली भेंट थी।खान ने राज्यपाल को घाटी, विशेशकर दक्शिण कश्मीर में भीतरी सुरक्शा स्थिति की जानकारी दी। सभी स्तरों पर सतर्कता बनाए रखने की सलाह देते हुए राज्यपाल ने खान को बड़े पैमाने पर लोगों के समक्श पेश आ रही समस्याओं को हल करने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।राज्यपाल ने आईजीपी से छात्रों के शैक्शणिक कार्यक्रम किसी भी परिस्थिति में बाधित न होन और उन प्रभावों से प्रतिरक्शित हैं, जो उनके शैक्शिक करियर को प्रभावित कर सकते हैं, पर भी विशेश ध्यान देने के लिए कहा।