Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी

 

भारत अपनी संपत्ति 10 वर्षो में दोगुनी कर लेगा : एम.जे. अकबर

एम.जे.अकबर
एम.जे.अकबर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 18 May 2017

Last updated on: May 18, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर ने गुरुवार को कहा कि भारत अपनी संपत्ति को आगामी 10 वर्षो में दोगुनी कर लेगा और इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईएमआई) कोलकाता के पांचवें दीक्षांत समारोह के दौरान यहां छात्रों को संबोधित करते हुए अकबर ने कहा, "ब्रिटेन द्वारा पहली औद्योगिक क्रांति करने के बाद उसे अपनी संपत्ति दोगुनी करने में 80 वर्षो का वक्त लगा। जबकि चीन ने जब से सुधार की शुरुआत की..उसने अपनी संपत्ति को मात्र 10 वर्षो में दोगुनी कर ली। यह है बदलाव जो उभरकर सामने आया है और हम अपने देश की संपत्ति को भी 10 वर्षो में दोगुनी करेंगे, और उस प्रक्रिया का यह पहला साल है। यह सही अवसर है।"भारत के भविष्य में महिलाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए अकबर ने कहा, "अगर आप अपने कार्यस्थल पर महिलाओं को भी अवसर देते हैं, अगर आप अपनी अर्थव्यवस्था में महिलाओं को शामिल करते हैं, तो आप दोगुनी भूल जाइए, आप अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना कर लेंगे।"अकबर ने प्रबंधन के स्नातक छात्रों से निकट भविष्य में गरीबी को खत्म करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, "हमें निकट भविष्य में गरीबी के अभिशाप से मुक्त होना है। भारत की 30 फीसदी आबादी को गरीबी के दलदल से निकालने का मतलब है 40 करोड़ लोगों को उपभोक्ता वर्ग का हिस्सा बनाना।"मंत्री ने कहा कि भूख तथा गरीबी का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा, "आपको उपभोक्ता बाजार को दोगुना करना होगा..अगर 10 वर्षो के भीतर आप उपभोक्ता बाजार को दोगुना कर लेते हैं, तो आप देश की संपत्ति को भी दोगुनी करते हैं, आप विनिर्माण को दोगुना करते हैं, आप विनिर्माण को चार गुना करते हैं..आपका विनिर्माण क्षेत्र वह पैमाना प्राप्त करता है, जो उसे पूरी दुनिया में प्रतिस्पर्धी बनाता है।"दीक्षांत समारोह के दौरान, आरपी-संजीव गोयनका समूह द्वारा संचालित संस्थान द्वारा एआईसीटीई से डॉ.आरपी गोयनका स्कॉलरशिप प्रोग्राम को लॉन्च किया गया।

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD