खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. ज़ुल्फिकार अली ने आज नौशहरा का दौरा कर राजौरी जिले के नौशहरा क्शेत्र में सीमापार से होने वाली गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए लड़कों के सरकारी हायर सकैंडरी स्कूल नौशहरा में स्थापित राहत शिविरों में किये गये प्रबंधों का निरीक्शण किया।पार्शद सुरिन्द्र चौधरी, राजौरी के उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एफसीएसएंडसीए जम्मू निदेशक आर.ए. इंकलाबी, पुलिस तथा नगर प्रशासन के अन्य वरिश्ठ अधिकारी दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे।यह जानकारी दी गई कि जांगर, सारया, खाम्बा, मकरी तथा आसपास के गांवों सहित विभिन्न सीमावर्ती गांवों से 298 परिवारों के 1114 लोगों को इन शिविरों में स्थानांतरित किया गया है तथा 24 घंटे स्थिति की लगातार निगरानी के लिए राहत दलों को तैयार रखा गया है।
ज़ुल्फिकार ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उन्हें इन राहत शिविरों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की मांगों को भी सुना, जिनमें क्शतिग्रस्त फसल, किसानों का ऋण माफ, बंकरों की मांग, सीमावर्ती युवाओं के लिए भर्ती अभियान, रिक्तीकरण के दौरान भूमि का स्थाई हिस्सा, घायल पशुओं के ईलाज के लिए पशु चिकित्सक आदि शामिल हैं।उन्होंने गोलाबारी के कारण उनके जीवन, सम्पति तथा कृशि को हुई हानि की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने प्रभावित लोगां के साथ सहानुभूति जताते हुए उन्हें इस मुश्किल समय में सरकार की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया।जुल्फिकार ने इस स्थिति में लोगों के जीवन एवं सम्पति को बचाने में जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविरों में मौजूद रहने तथा इन शिविरों में सभी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने सीमापार से गोलाबारी में मारे गये तथा घायल पशुओं के मालिकों को राहत देने की स्थिति की भी जानकारी ली।