Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

सीपीईसी का राजनीतिकरण न करें : नवाज शरीफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 14 May 2017

Last updated on: May 14, 2017, 00:00 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने रविवार को यहां कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) क्षेत्र में सभी देशों के लिए खुला है और इस मुद्दे का राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। शरीफ ने यह टिप्पणी भारत द्वारा चीन के बेल्ट एंड रोड शिखर बैठक का बहिष्कार करने के संदर्भ में की। भारत ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से गुजरने वाले इस आर्थिक मार्ग के विरोध में इस सम्मेलन का बहिष्कार किया है। शरीफ ने सम्मेलन के पहले दिन कहा, "मैं स्पष्ट कर दूं कि सीपीईसी एक आर्थिक उपक्रम है, जो इस क्षेत्र के सभी देशों के लिए खुला है। इसकी कोई भौगोलिक सीमा नहीं है। इसका राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए।"भारत ने 46 अरब डॉलर के आर्थिक गलियारे के विरोध में इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया। भारत पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर क्षेत्र पर अपना दावा करता है। 

सीपीईसी चीन की बेल्ट एंड रोड परियोजना का प्रमुख हिस्सा है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित ग्वादर बंदरगाह को शिंजियांग के काशगर से जोड़ता है। वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महात्वाकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना के जरिए सड़कों, रेल मार्गो और जलमार्गो द्वारा एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने की परिकल्पना की गई है। भारत चीन की इस परियोजना खासकर सीपीईसी को दक्षिण एशिया में इसके प्रभाव को सीमित करने के लिए चीन के एक भू-रणनीतिक परियोजना के रूप में देखता है। सम्मेलन में 29 देशों के राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और 1,500 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। शरीफ ने कहा,"इस समय हम मतभेदों से ऊपर उठ चुके हैं, वार्ता और कूटनीति के जरिए विवादों को सुलझाते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए शांति की विरासत छोड़ रहे हैं।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD