जनकार्य मंत्री नईम अख्तर ने आज निर्माणाधीन रामबाग-जहांगीर चौक फ्लाईओवर के नीचे के स्थल के प्रयोग पर बल दिया तथा कहा कि इसमें शहर के लिए एस्थेटिक, सामाजिक तथा व्यवसायिक मूल्यों को शामिल किया जायेगा। मंत्री ने बैठक में सम्बोधित करते हुए बरजूला से जहांगीर चौक से जुडे 2.5 किलोमीटर फ्लाईओवर के नीचे स्थल को विकसित करने के लिए अपने विचारों को बढ़ाने पर बल दिया।ईरा के निदेशक, ईरा के सीईओ, इंटैक तथा अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।इंटैक ने फ्लाईओवर के नीचे फ्लाईओवर के नीचे मौजूद स्थल को विकसित करने के लिए संभावनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने ईरा के अधिकारियों को फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण के लिए एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर का प्रथम उद्देश्य यातायात के भारी रश को कम करना है।मंत्री ने कहा कि कुछ ऐसे स्थानों, यहां पर खाली जगह है, पर आर्ट गैलरी समारोहो के लिए एक हाल स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण योजना को सख्ती से लागू किया जायेगा तथा बुकशॉप, काफीशॉप, फव्वारे, बच्चों के खेलने का स्थान बनाया जायेगा।मंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर श्रीनगर शहर में प्रवेश मार्ग है। उन्होंने कहा कि राज्य में इसी तरह के अन्य फ्लाईओवरों पर कार्य लिया जायेगा।