Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करने वाले दलों को सबक सिखाने का समय : मीत हेयर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब सिबिन सी द्वारा वोटरों को ‘इस बार 70 पार’ की प्राप्ति के लिए 1 जून को पूरे जोश के साथ चुनाव बूथों पर जाने की अपील मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने डोडरा क्वार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ सांझे आपरेशन के दौरान सात नशा तस्करों को 5.47 किलोग्राम हेरोइन, 1.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित किया काबू पंजाब में कृषि, उद्योग और व्यापार की तरक्की पर पीयूष गोयल एवं तरुण चुग के बीच हुए व्यापक चर्चा लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला

 

भारत, इंडोनेशिया का 29वां समन्वित नौसेना गश्त शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2017

भारत-इंडोनेशियाका 29वां समन्वित गश्त मंगलवार को शुरू हो गया। गश्त का उद्घाटन अंडमान एवं निकोबार कमान में हुआ। नौसेना की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, समन्वित गश्त 25 मई तक चलेगा और 12 मई तक जहाज अंडमान निकोबार पहुंच जाएंगे।इंडोनेशिया का नौसेना जहाज केआरआई सुतेदी सेनोपुत्र मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर के हद्दो व्हार्फ पहुंचा।पोर्ट ब्लेयर में इंडोनेशिया के एक समुद्री गश्ती विमान ने आईएनएस उत्कर्ष से फर्स्ट एडमिरल बामबांग इरवांतो के नेतृत्व वाले इंडोनेशियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल के साथ उड़ान भरी।इरवांतो ने अंडमान एवं निकोबार कमान के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल पी.एस.साई से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल ने नेवल कंपोनेंट कमांडर कोमोडोर आशुतोष रिधोरकर से बातचीत की।

दोनों देशों द्वारा समन्वित गश्त समुद्री व्यापार मार्गो को सुरक्षित करने के अलावा, दोनों देशों की नौसेना के बीच परस्पर समझ तथा अंतर-संचालन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।नौसेना ने कहा है, "समन्वित गश्त अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लाभ को लेकर हिंद महासागर को शांतिपूर्ण बनाने के लिए दोनों देशों के बीच साझा चिंताओं को दर्शाता है।"समन्वित गश्त का समापन समारोह इंडोनेशिया के बेलावान में 22 से 25 मई के बीच होगा।भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, "नियमित तौर पर संयुक्त सैन्य गतिविधियों तथा दोनों देशों के बीच सैन्यकर्मियों के आदान-प्रदान के साथ ही भारत तथा इंडोनेशिया के बीच सुरक्षा संबंधों का तेजी से विकास हो रहा है।"

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD