Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

गलत बर्ताव करने वाले विमान यात्रियों पर लगेगा 2 साल का प्रतिबंध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2017

Last updated on: May 05, 2017, 00:00 IST

सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय उड़ान प्रतिबंध के नियमों को जारी किया जिसमें घरेलू उड़ानों में गलत बर्ताव करने वाले यात्रियों पर तीन महीने से लेकर दो साल तक का प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू और उड्डयन सचिव आर. एन. चौधरी ने इन नियमों पर जनता और उद्योग के हितधारकों से राय मांगी है। प्रस्तावित नियमों के तहत एयरलाइन गलत बर्ताव करने वाले यात्रियों पर उनके अपराध के हिसाब से तीन महीने से लेकर दो साल तक का उड़ान प्रतिबंध लगा सकती है। चौबे ने संवाददाताओं से कहा, "हमने यात्रियों के गलत बर्ताव की तीन श्रेणियां बनाई है। पहली श्रेणी के तहत हावभाव से हिंसा करना शामिल है। दूसरी श्रेणी के तहत शारीरिक हिंसा जैसे धक्का देना, मारना या गलत तरीके से छूना है। वहीं तीसरी श्रेणी में जान को खतरा हो ऐसी हिंसा को शामिल किया गया है।"

चौबे ने बताया कि पहली श्रेणी के तहत गलत बर्ताव करने वाले यात्री पर तीन महीने के लिए दूसरी श्रेणी के तहत 6 महीनों के लिए तथा तीसरी श्रेणी के तहत दो साल या उससे अधिक समय के लिए विमान में उड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके तहत सभी एयरलाइनों को तीन सदस्यीय समिति का गठन करना होगा जो उड़ान दल की शिकायतों पर जांच करेगी और 10 दिन के अंदर कार्रवाई करेगी। चौबे ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस भी इस सूची का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। यह नियम शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ की गई दुर्व्यवहार के बाद बनाया गया है। गायकवाड़ की उड़ान यात्रा पर सभी घरेलू विमान कंपनियों ने प्रतिबंध लगा दिया था। नए नियमों में गलत बर्ताव करने वाले यात्रियों पर 5 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। 

इन नियमों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वैश्विक कंसलटेंसी फर्म केपीएमजी के एयरोस्पेस एंड डिफेंस प्रमुख (भारत) अंबर दूबे ने आईएएनएस को बताया, "ये नियम स्वागतयोग्य हैं। उद्योग कई सालों से इसकी मांग कर रहा था। जिस तरीके से हवाईअड्डों पर भीड़ बढ़ रही है और उड़ानों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में गलत बर्ताव में भी बढ़ोतरी की आशंका है। इसलिए उड़ान प्रतिबंध सूची की सख्त जरूरत थी।" वैश्विक एयरलाइन एसोसिएशन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने कहा कि वह उद्योग के हिसाब से इन नियमों की समीक्षा के बाद ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी। आईएटीए के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सहायक संचार निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अलबर्ट जोएंग ने बताया, "दुनिया में रोज कई एयरलाइनें यात्रियों के गलत बर्ताव से प्रभावित होती है। भारत सरकार ने पहले ही मांट्रियल प्रोटोकॉल 2014 पर हस्ताक्षर किया है और हम भारत से आग्रह करते हैं कि जितना जल्दी संभव हो उग्र यात्रियों से निपटने के नियमों को लागू करे।"

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD