Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'नोटबंदी बाद आभूषणों, नकली कंपनियों में डाले गए काले धन'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 03 May 2017

Last updated on: May 03, 2017, 00:00 IST

नोटबंदी के बाद देश में अघोषित धन की तलाश में की गई कार्रवाई से खुलासा हुआ है कि काले धन को बड़े पैमाने पर स्वर्ण आभूषणों और नकली कंपनियों में लगाकर छिपाया गया। आयकर अधिकारियों का कहना है कि काला धन रखनेवालों ने अपनी रकम बैंकों में जमा नहीं की, क्योंकि वे अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कई आभूषण कारोबारियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी की और अपने अधोषित धन को सोने में बदल दिया। आयकर विभाग की जांच का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "8 नवंबर को नोटबंदी के बाद उन्होंने आभूषण व्यापारियों से बड़ी मात्रा में स्वर्ण आभूषण खरीदे। व्यापारियों ने बिक्री की रकम को अलग-अलग कर असली खरीदारों की पहचान छुपाई।"

उन्होंने कहा कि नोटंबदी आभूषण व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर लेकर आई। चूंकि दो लाख रुपये के आभूषण खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य नहीं है, इसलिए व्यापारियों ने काले धन से खरीदे गए आभूषणों को दो-दो लाख से कम रुपये के कई बिल में बांट दिए। उन्होंने खरीदारों की जो सूची विभाग को दी थी, वह फर्जी निकली। सेनको गोल्ड लि. जो आयकर विभाग की निगरानी में है, उसके अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक शंकर सेन ने बताया, "हम ग्राहकों द्वारा दिए गए नाम और पते के आधार पर सभी ग्राहकों का हिसाब रखते हैं। हम अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया करा रहे हैं, जिसमें हमारे पास के सीसीटीवी फुटेज भी शामिल हैं।"उन्होंने कहा, "आभूषण व्यापारियों के लिए हरेक ग्राहक की पहचान की पुष्टि करना मुश्किल है। अगर ग्राहक ने सही दस्तावेज नहीं दिया तो हम उसकी पहचान नहीं कर सकते, खासतौर से दो लाख रुपये से कम की बिक्री में ग्राहक को पैन कार्ड नंबर भी नहीं देना होता है।"

अब आयकर अधिकारी ऐसे मामलों की जांच-पड़ताल में जुटे हैं, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक सीबीडीटी ने 9 नवंबर, 2016 से 28 फरवरी, 2017 के बीच 9,334 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों का खुलासा किया है। ऑपरेशन क्लीन मनी (ओसीएम) के तहत करीब 60,000 लोग, जिसमें 1,300 उच्च जोखिम वाले लोग शामिल हैं, की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, नोटबंदी के बाद भारी मात्रा में नकदी नकली कंपनियों (शेल कंपनियों) में लगाया गया। इन कंपनियों के डमी निदेशक के रूप में अधिकारियों को एक कैंसर का मरीज भी मिला, जिसे इसके एवज में 10,000 रुपये मासिक या प्रत्येक हस्ताक्षर पर 200 रुपये का भुगतान किया जाता था। शेल कंपनियों द्वारा बड़ी मात्रा में शेयर भी खरीदने की जानकारी मिली। अधिकारी ने बताया, "हमें ऐसी कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में शेयर खरीदने के दस्तावेज मिले हैं, जिसके असल लाभार्थी को वास्तव में ये शेयर मिले हैं।"

 

Tags: Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD