Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

कपिल सिब्बल ने पूछा, क्या स्मृति ईरानी अब मोदी को भेजेंगी चूड़ियां?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2017

Last updated on: May 02, 2017, 00:00 IST

भारत के दो जवानों की हत्या व उनके शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना को बर्बरता बताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पूछा है कि क्या केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेजेंगी, क्योंकि साल 2013 में इसी तरह की घटना के बाद वह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजना चाहती थीं। साल 2013 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान भारतीय जवानों पर हमले के बाद स्मृति ईरानी ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने की पेशकश की थी।कांग्रेस प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पाकिस्तान द्वारा बर्बर तरीके से हमला करने तथा हमारे दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना की हम कड़े से कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हैं।"

सिब्बल ने कहा, "संप्रग के शासन में एक महिला सांसद (स्मृति ईरानी) थीं, जिन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेंट करनी चाहिए। क्या अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेजेंगी?"उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए एक नीति होनी चाहिए और सरकार को इस पर विपक्ष के साथ चर्चा करनी चाहिए।उन्होंने कहा, "भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को चुनाव प्रचार अभियान से फुरसत मिले, तब तो सीमा की सुरक्षा होगी। आखिर यह कौन सी सरकार है, जो जानती है कि पाकिस्तान अपना रास्ता कभी नहीं बदलेगा, इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को पठानकोट बुलाया।"

साल 2016 में पठानकोट में वायुसेना अड्डे पर आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को पठानकोट जाने की इजाजत दी गई थी।सिब्बल ने कहा, "बीते 35 महीनों के दौरान, जम्मू एवं कश्मीर में 135 जवान शहीद हो गए। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?"सिब्बल ने आश्चर्य जताते हुए कहा, "उन्होंने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम लगेगी, लेकिन उसके बाद तो आतंकवादी हमले और बढ़ गए। मुझे याद है, जब साल 2013 में हमारे जवान हेमराज का सिर कलम किया गया था, उस वक्त सुषमाजी (विदेश मंत्री सुषमा स्वराज) ने कहा था कि हमें एक के बदले 10 सिर चाहिए..दो सिर के बदले उन्हें कितने सिर चाहिए?"भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी करने और इसमें शहीद दो भारतीय जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने का आरोप लगाया।

 

Tags: Kapil Sibal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD