Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ईवीएम से छेड़छाड़ के कारण भाजपा की जीत : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2017

Last updated on: Apr 26, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 'ईवीएम में छेड़छाड़' को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का कारण बताया। एमसीडी चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा के प्रचंड बहुमत ओर अग्रसर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता गोपाल राय और आशुतोष ने कहा कि 'नतीजे भाजपा के समर्थन में आ रहे हैं, क्योंकि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है।'गोपाल राय ने कहा, "यह मोदी लहर नहीं है, यह ईवीएम की लहर है। यह वही लहर है जिसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तथा पंजाब चुनाव में किया गया।"उन्होंने कहा, "हम नतीजे आने के बाद इसकी समीक्षा करेंगे, लेकिन प्रत्येक नागरिक को यह देखना होगा कि वे देश और अपने वोट देने के अधिकार को कैसे बचा सकते हैं।"गोपाल ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह सत्ता में बने रहना चाहती है।आप नेता आशुतोष ने भी पार्टी की हार के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने अपनी सरकार की कुछ उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में निकायों ने पिछले 10 वर्षों में कुछ नहीं किया।आशुतोष ने कहा, "एक मतदाता भाजपा को क्यों चुनेगा? एमसीडी में सत्ता में रहने के दौरान भाजपा की एक भी उपलब्धि नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा बटन दबाया जाएगा, वोट भाजपा के खाते में जाएंगे।"उन्होंने कहा, "इससे स्पष्ट तौर पर चलता है कि लोकतंत्र खतरे में है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। हमने अब तक कई उदाहरण देखे हैं।"

 

Tags: Ashutosh , Gopal Rai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD