विकार ने बनिहाल के पहाडी क्शेत्रों का दौरा किया
नील में फूड स्टोर का नींव पत्थर रखा
Web Admin
5 दरिया न्यूज (अनुभव सूरी)
जम्मू , 09 Dec 2013
Last updated on: Dec 09, 2013, 00:00 IST
बनिहाल क्शेत्र के उपरी भाग में रहने वाले लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए तकनीकी शिक्शा राज्यमंत्री श्री बकार रसूल वानी ने आज 2 दिवसीय नील क्शेत्र का पैदल दौरा कर वहां 40 लाख रु. की राशि से बनने वाले फूड स्टोर का नींव पत्थर रखा।उन्होंने गगर नाग का भी दौरा किया तथा ग्रामीण विकास एवं पीएचई कर्मचारियों को निर्देश दिये कि इस पिडछे क्शेत्र में सरकारी स्कीमों को लागू करने के लिए कठिन कार्य करें। अपने संबोधन में श्री विकार ने कहा कि आम लोगों के मध्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न स्कीमों को पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन भी रिक्त संकल्प है। तथा उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि नील घाटी का विकास प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएचसी भवन के निर्माण कार्य तथा बोहर धार बटु सडक के शेश रहे निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने बटु नील में समुदाय हाल तोपन गांव में ट्रांसफार्मर एवं बोहरधार के लिए फुटब्रिज के निर्माण की घोशणा की।