समाज कल्याण हेतु अपनी वचनबद्धता को जारी रखते हुए श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड ने आज जम्मू कष्मीर राज्य सैनिक वेल्यफेयर बोर्डको पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लाभ हेतु एक क्रिटिकल केयर एम्बूलेंस उपलब्ध करवाई। राज्यपाल, एन एन वोहरा, जो श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष भी है, ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह के दोैरान एक्स सर्विसमैन कॉंट्रीब्यूट्री हैल्थ स्कीम (ईसीएचएस) जम्मू के प्रतिनिधि कर्नल पृथ्वीराज को इस एम्बूलेंस की चाबियां सौंपी। 16 लाख रु की यह वाताकूलिन एम्बूलेंस आधुनिक उपकरणों से लिप्त है जो ईसीएचएस पोलीक्लीनक सतवारी में स्थित रहेगी जिससे गंभीर रोगियों को समय पर अस्पताल स्थानातंरित किया जा सकेगी। इसके अतिरिक्त एम्बूलेंस में विभिन्न स्ट्रैचर, पीए सिस्टम, सायरन,रोगी की जांच हेतु उच्चतम स्तर के निरीक्षण उपकरण एवं एक चिकित्सक सीट एवं एक परिचारक सीट भी उपलब्ध रहेगी। लै. जनरल देवराज अम्बू, कमंाडर नार्दन कमांड, प्रभु दयाल मिना केन्द्रीय सचिव ईएसएम कल्याण विभाग, उमंग नरूला, राज्यपाल के प्रमुख सचिव, अजीत साहु, श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंकज गुप्ता श्राईन बोर्ड के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं ब्रिगेडियर हरचरण सिंह जम्मू कष्मीर राज्य सैनिक बोर्ड सचिव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।