Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिल्म निर्माता अब दमदार कहानियों का चयन कर रहे हैं : सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2017

Last updated on: Apr 23, 2017, 00:00 IST

पिछले दो दशकों से फिल्म का उद्योग का हिस्सा बनीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का कहना है कि फिल्म निर्माता अब उबाऊ कहानियों और पुराने फॉर्मूले को छोड़कर मजबूत कहानियों का चयन कर रहे हैं। सोनाली से जब यह पूछा गया कि इतने सालों में फिल्म उद्योग में क्या बदलाव आया है तो उन्होंने ई-मेल के जरिये आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, "चीजें अब ज्यादा पेशेवर और व्यवस्थित हो गई हैं..महिलाओं के लिए अच्छी भूमिकाएं लिखी जा रही हैं और लोग उबाऊ व पुराने फॉमूर्ले की बजाय दमदार कहानी को बढ़ावा दे रहे हैं।"सोनाली (42) ने कहा कि भारतीय फिल्म का विकास होने के साथ यह अब उम्र पर केंद्रित नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं और यह अच्छी बात है। क्या पहले की अभिनेत्रियां महज गलैमर के रूप में फिल्मों का हिस्सा होती थीं? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'हां' ऐसा होता था। 

उस समय यह फिल्मी सितारे की लोकप्रियता पर निर्भर करता था और अब इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि किसी खास किरदार को कौन कलाकार बखूबी निभा सकता है। सोनाली का कहना है कि सिनेमा फिर से अपने सुनहरे दौर में है। उन्होंने कहा, "श्वेत-श्याम युग में ऐसा हुआ करता था, जहां महिलाओं के लिए दमदार किरदार लिखे जाते थे और मुझे लगता है कि हम फिर से सिनेमा के सुनहरे दौर को देख रहे हैं।" सोनाली ने लोगों के बीच किताबें पढने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर बुक क्लब शुरू किया है। उनका कहना है कि आजकल सबकुछ डिजिटल है और लोग लगातार टीवी देखने या फोन पर व्यस्त रहते हैं, इसलिए पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने इसे शुरू किया है। सोनाली साल 2013 की फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में मेहमान भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बढ़िया और दिलचस्प किरदार निभाने का प्रस्ताव मिलता है तो वह फिल्मों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD