Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

युनिवर्सल गु्रप द्वारा छात्रों को नौकरी ढूंढऩे की बजाए नौकरी देने के तरीके समझाए

उद्यमियों द्वारा छात्रों को सफल बिजनेसमैन की तरीका बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 21 Apr 2017

Last updated on: Apr 21, 2017, 00:00 IST

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्टीटूशन्स द्वारा अपने छात्रों को पढ़ाई के बाद नौकरी ढूंढऩे की बजाए नौकरी देने के तरीकों से अवगत करवाने के लिए एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई नई स्कीम स्टार्ट अप इंडिया व स्टेंड अप इंडिया की तर्ज पर उद्यौग जगत के माहिरों ने भविष्य के मैनेजरों व इंजीनियरों को कीमती जानकारी दी। काबिलेजिक्र है कि युनिवर्सल गु्रप  द्वारा एक स्वरोजगार सेल चलाया जा रहा है  जो कि छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य का रास्ता बनते हुए नया व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाता है। इसी कड़ी में इस एक दिवसीस सैमिनार का आयोजन किया गया जिस में मशहूर उद्योगपति हरिंदर मावी और एच आर डी कंपनी के सी ई ओ रजनीश विज्ज ने ख़ास तौर पर शिरकत करते हुए सबंधित विषय पर छात्रों को कीमती जानकारी दी।हरिंदर मावी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी छोटे उद्यौग को शुरू करने पर सरकार उत्पादक के बनाए माल का 20 प्रतिशत खुद खरीद लेती है ताकि उत्पादक अपना काम आसानी से बढ़ा सके। 

इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जारी की जा रही स्कीमों व सबसिडी से मिलने वाले कर्ज , छोटे व मध्य दर्ज की ईकाईयों के लिए केन्द्र सरकार की के्रडिट ग्रांट स्कीम, मुफ्त कर्ज की सुविधा आदि की जानकारी भी दी।जबकि रजनीश विज्ज ने छात्रों को स्वरोजगार का मतलब, स्वरोजगार की कुशलता के अवसर, स्वमूलांकण व कैरियर के विकास की योजना संबंधी जानकारी, युवाओं को रोजगार शुरू करते समय पेश आने वाली दिक्कतें जैसी अहम जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों को नया व्यापार शुरू करने के तरीके, व्यापार नीति बनाने, कानूनी नुक्तों की जानकारी, फाईनांस व मार्केटिंग संबंधी भी अहम जानकारी दी गई।इस अवसर पर युनिवर्सल गु्रप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की युवा पीढ़ी को नौकरी ढूंढऩे की बजाए स्वरोजगार के अवसर तलाशने चाहिए ताकि एक नए भारत की स्थापना की जा सके । इसके साथ ही शैक्षिक संस्थाओं की भी यही जिम्मेदारी बनती है कि समय की मांग को देखते हुए छात्रों को टैक्निकल शिक्षा देने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार शुरू करके उद्यमी बनने के तरीके बताए जाएं। यह वर्कशाप भी इसी बात को ध्यान मे रखते हुए आयोजित की गई थी, जो पूरी तरह सफल रही।

 

Tags: Universal Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD