वर्तमान प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई नारी उत्थान परियोजनाओं पर रोशनी डालते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर को एक उन्नत एवं शांतिपूर्ण राज्य बनाने में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।उपमुख्यमंत्री ने कठुआ में ‘एम्पावरिंग द गर्ल चाईल्ड‘ परियोजना का शुभारंभ करने के उपरांत एक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर आप एक महिला को सशक्त करते है तो आप समूचे राश्ट्र को सशक्त करते हे।इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजकीय महिला कालेज की 109 छात्राओं को स्कूटी की चाबियां सौंपी। इस परियोजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को सबसीडी पर स्कूटियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। डॉ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हैं कि ऐसी परियोजनाओं द्वारा छात्राओं का सम्पूर्ण सशक्तिकरण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत सरकार राज्य की कालेज छा़त्राओं के लिए स्कूटी पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाती है ।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जम्मू कश्मीर की महिलाओं के उत्थान, विकास एवं सुरक्षा हेतु कार्य करने की वचनबद्धता को दोहराया। उनहोंने नारी उत्थान हेतु शुरू की गई अन्य परियोजनाओं जैसे लाड़ली बेटी तथा राज्य विवाह आर्थिक सहायता पर भी रोशनी डाली तथा कहा कि ऐसी परियोजनाएं नारी उत्थान में एक परिवर्तिक सिद्ध होगी।राज्य में चालु अन्य विकास परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि आईआईटी एवं एम्स के अतिरिक्त हमारे राज्य ने विकास हेतु 80000 करोड़ रु की केन्द्रीय सहायता भी प्राप्त की हे। उन्होंने कहा कि विद्युत क्षेत्र में सुधार हेतु तथा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति एवं 100 प्रतिशत विद्युतिकरण के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को 1 करोड़ रु आवंटित किये जाते हैं।विधायक हीरानगर कुलदीप राज ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्रीय प्रायोजित परियोजनाओं पर बड़े पैमाने पर जागरूकता उत्पन्न करने की आवश्यकता है ताकि अत्याधिक लोगों को इस का लाभ पहुचाया जा सकें।