Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिमला का बुक कैफे, जहां कैदी परोसते हैं पिज्जा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Apr 2017

Last updated on: Apr 17, 2017, 00:00 IST

हिंदी फिल्म 'कर्मा' तथा 'दो आंखें बारह हाथ' में दोषियों को जेल से निकालकर उन्हें सुधारा जाता है। अब शिमला में एक कैफे में कुकीज तथा पिज्जा परोसने के लिए कैदियों को एक नामी होटल ने प्रशिक्षित किया है। बुक कैफे नामक कैफे में 40 लोगों के बैठने की जगह है और इसे 20 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसका उद्घाटन पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया।यह रिज के ऊपर स्थित है और प्रसिद्ध जाखू मंदिर के रास्ते में पड़ता है। महानिदेशक (कारा) सोमेश गोयल ने आईएएनएस से कहा कि कैफे को चार लोग -जयचंद, योगराज, रामलाल तथा राजकुमार- संचालित कर रहे हैं, जो शिमला के निकट कायथू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। देश में अपनी तरह का यह पहला कैफे है, जिसका वित्तपोषण राज्य का पर्यटन विभाग कर रहा है। यह सुबह 10 बजे से लेकर रात नौ बजे तक खुला रहता है। रात में कैदी जेल लौट जाते हैं।कैदियों को संगीत के माध्यम से सुधारने वाले गोयल ने कहा कि कैदियों को कैफे में काम में लगाना उनके पुनर्वास का प्रयास है।

जयचंद ने आईएएनएस से कहा, "इस कैफे ने हमें दुनिया से जुड़ने का मौका दिया है।"एक अन्य कैदी योगराज ने कहा कि इस कैफे से उन्हें जेल से बाहर आने पर नौकरी करने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा, "यह हम चारों द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित किया जा रहा है। यहां तक कि आगंतुक तथा स्थानीय लोग हमसे बातचीत करने में कोई शंका महसूस नहीं करते हैं। वस्तुत:, लोग हमारे बदलाव के बारे में जानने को इच्छुक रहते हैं।"कैफे में मुफ्त में वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिसका इस्तेमाल इसमें आने वाले लोग कॉफी की चुस्कियों के साथ वन्यजीव, पर्यावरण, पर्यटन तथा शिमला के इतिहास के बारे में जानने के लिए करते हैं। कैफे में चेतन भगत, निकिता सिंह तथा फ्रांस के उपन्यासकार जूल्स वार्न की पुस्तकों के अलावा, शैक्षिक किताबें, पत्रिकाएं व समाचारपत्र मौजूद हैं।

शिमला के उपमहापौर तिकेंदर पंवार ने कहा, "कैफे में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय लेखकों की किताबों का अच्छा संग्रह है।"रेवती मेनन तथा उनके पति जॉन फिलिप के लिए कैदियों से बातचीत करना एक अलग तरह का अनुभव है।फिलिप ने कहा, "इस कैफे ने कैदियों को लोगों के साथ रहने का दूसरा मौका दिया है। व्यापक समर्थन के साथ इस तरह के प्रयोगों से उन्हें अपराध की दुनिया से वापस लौटने में मदद मिलेगी।"पिछले साल सिरमौर जिले के नाहन केंद्रीय कारा के 10 कैदियों ने यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन किया था।कार्यक्रम देखने वालों में राज्य के मुख्यमंत्री भी थे।जेल अधिकारियों के मुतबिक, 10 में से पांच कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं, जबकि दो कैदियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला चल रहा है। कैदियों को गायन तथा संगीत वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण देने के लिए जेल अधिकारियों ने लगभग एक महीने के लिए विशेष संगीत कक्षाओं का आयोजन किया था।कैदियों ने हिमाचली लोकगीत, कव्वाली तथा बॉलीवुड का सूफियाना गीत गाया था।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD