Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

नरेंद्र मोदी के मुस्लिमों में पिछड़ेपन पर दिए बयान को चंद्रशेखर राव ने सराहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Apr 2017

Last updated on: Apr 16, 2017, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्ग पर दिए बयान की सराहना की है और कहा है कि इससे तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण बढ़ाने का रास्ता तैयार होगा। मोदी ने रविवार को भुवनेश्वर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कहा कि मुस्लिम समुदाय के पिछड़े वर्ग के लिए अधिक समावेशी नीति की जरूरत है।मोदी के इसी बयान पर राव ने कहा कि 'इससे अच्छा संकेत जाएगा'।तेलंगाना विधानपरिषद में मुस्लिमों के पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाकर 12 फीसदी और अनुसूचित जनजाति का आरक्षण बढ़ाकर 10 फीसदी किए जाने वाले विधेयक को पेश करते हुए राव ने मोदी के बयान का संदर्भ दिया और मुस्लिम समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिए जाने की जरूरत पर बल दिया।

इससे पहले रविवार को ही इस विधेयक को तेलंगाना विधानसभा में पारित कर दिया गया।विधेयक का विरोध करते हुए सदन की कार्यवाही रोकने की कोशिश करने वाले भाजपा के सभी पांच सदस्यों को निलंबित करने पर राव ने कहा, "प्रधानमंत्री का यह बयान अगर पहले आ गया होता तो भाजपा नेताओं को निलंबित करने की नौबत नहीं आती।"तेलंगाना में मुस्लिमों की आबादी के 14 फीसदी से अधिक होने की संदर्भ देते हुए राव ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के सिर्फ पिछड़े वर्ग को ही आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं दिया जा रहा।

 

Tags: K Chandrashekar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD