Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

31 दिसंबर तक डीबीटी प्रक्रिया पूरी करें सभी गैस एजेंसियां: जिलाधीश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 07 Dec 2013

Last updated on: Dec 07, 2013, 00:00 IST

जिलाधीश राकेश कंवर ने सभी गैस एजेंसियों के संचालकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं के आधार नंबर उनके बैंक खातों के साथ जोड़ने के लिए त्वरित कदम उठाएं, ताकि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) यानि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना पूर्ण रूप से आरंभ हो सके। शनिवार को डीबीटी से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश ने ये निर्देश दिए।कंवर ने बताया कि 31 दिसंबर के बाद सभी गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी उनके बैंक खाते में ही जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देश दिए कि वे इस लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए अपने स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को फोन या एसएमएस करके भी जागरूक किया जाना चाहिए। जिलाधीश ने बैंक खाते से अपना आधार नंबर न जोड़ने वाले सभी उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे तुरंत अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक कर लें। बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान, जिला लीड बैंक मैनेजर और सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: dc kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD