Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एल सी ई टी में विद्यार्थियों के लिए स्वरोजगार के अवसरों संबंधी वर्कशाप का आयोजन

विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ स्वरोजगार के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता: चेयरमैन विजय गुप्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Apr 2017

Last updated on: Apr 10, 2017, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां द्वारा अपने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के तरीके व इसके मौजूदा अवसरों संबंधी जानकारी देने के लिए कैंपस में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वरोजगार का मतलब, स्वरोजगार की कुशलता के अवसर, स्व मूल्यांकण व कैरियर के विकास की योजना संबंधी जानकारी, युवाओं को नया रोजगार शुरू करते समय आने वाली दिक्कतों जैसी आम जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नया व्यापार शुरू करने के तरीके, व्यापार नीति बनाने, कानूनी नुक्तों की जानकारी, फाईनांस व मार्केटिंग संबंधी भी अहम जानकारी शेयर की गई। इस वर्कशाप के मुख्य प्रवक्ता मशहूर अंत्र राष्ट्रीय कॉर्पोरेट ट्रेनर किरण कुरवांडे थे। जब कि आई बी टी के डायरैक्टर शंभू तिवाड़ी, प्रतीक कालिया, डा पवन कुमार प्रिंसिपल एलसीईटी और डायरैक्टर एलसीईटी डॉ. जे एस  सोहल समेत ओर कई प्रवक्तों ने सबंधित विषयों और जानकारी सांझी की।किरण कुरवांडे  ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए व्यापार में आने वाले मुकाबले, युवाओं द्वारा काम काज के दौरान की जाने वाली गलतियों की जानकारी व उन्हें सुधारने के तरीके भी समझाए गए।इस अवसर पर एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की युवा पीढ़ी को नौकरी ढूंढऩे के बजाए स्वरोजगार के अवसर तलाशने चाहिए। इसके साथ ही शैक्षिक संस्थाओं की यह जि मेदारी बनती है कि समय की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को टैक्निकल शिक्षा के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार शुरू करके उद्यमी बनने के तरीके बताए जाएं। यह वर्कशाप भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी, जो कि पूरी तरह सफल रही।

 

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD