Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आर्यन्स ने 10 वे क्लचरल एक्स्ट्रावेगेंजा ''रोशान का आयोजन किया

राणा के पी सिंह, स्पीकर, पंजाब विधान सभा इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 08 Apr 2017

Last updated on: Apr 08, 2017, 00:00 IST

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजिस, चण्डीगढ ने आज टैगोर थिएटर, सेक्टर 18, चंडीगढ में अपने 10 वें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ''रोशान का आयोजन किया। श्री राणा के पी सिंह, स्पीकर, पंजाब विधान सभा इस मौके पर मुख्य अतिथि थे जबकि आर्यन्स ऑफ  कालेजिस के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने प्रोग्राम की अध्यक्ष्ता की।बीटैक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएड, बीए, बी कॉम, जी.एन.एम, ए.एन.एम, लॉ, एजूकेशन व पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग प्रोग्राम पेश किए और सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सभी छात्र अलग-अलग राज्यों से संबंधित थे, जैसे कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व नोर्थ-ईस्ट आदि।प्रोग्राम की शुरुआत श्री राणा के पी सिंह ने आर्यंस गु्रप के संरक्षक प्रो रोशन लाल कटारिया व श्रीमति रजनी कटारिया के साथ द्वीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद आर्यंस गु्रप के छात्रों ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किए जिनमें भांगड़ा, गिद्दा, नाटी, कश्मीरी डांस, पश्चिमी डांस, र्डाक मोनस्टर, झूमर, पंजाबी डांस, फ्फयूजन, एक्ट, लोकनाच, सोलो सांग व सोलो डांस आदि शामिल थे।डा अंशु कटारिया ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आर्यंस गु्रप के छात्र देश के हर कोने से यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इन छात्रों ने इस प्रोग्राम में अपने नाच से अपनी अपनी संस्कृति को पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि पढ़ाई के अलावा दूसरी गतीविधियां भी बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। यह छात्रों के स्र्वांगीन विकास में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर पंजाबी गायक मौंटी-वारिस, विरासत संधू, शैलीना शैली, नौडी खान यंगस्ट-रैपर, बालीवुड कामेडीयन अमृतपाल सिंह छोटू आदि ने अपनी लाइव प्रफौरमैंस से दर्शकों का मंनोरंजन किया। इसके  इलावा नयें कलाकारों को पंजाबी संगीत इंडस्टरी में योगदान डालने के लिये आर्यंस ग्रुप द्घारा सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्रों ने दर्शकों को भारत के मनमोहक प्रांतों में पहुंचा दिया जिनमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व नोर्थ-ईस्ट आदि राज्य शामिल हैं। अन्य आइटम में अन्तरा द्वारा सोलो सांग; बनराज द्वारा ब्रेक डांस; मुज्तबा और ग्रुप द्वारा लेटस डांस; शिवम् और ग्रुप द्वारा फनी डांस; अभिषेक और ग्रुप द्वारा हासियां खेडियां; अदनान और ग्रुप द्वारा सूफी रॉक ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।अन्य राज्यों के अलग-अलग कल्चर को दिखाते हुए भावना और ग्रुप द्वारा नाटी पेश की गयी जबकि शुभम और ग्रुप ने डोगरी डांस पेश किया, सुखदेव और ग्रुप ने भंागडा पेश किया जिसने सभी दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। अविनाश और ग्रुप ने हरियाणवी डांस; सुनील और ग्रुप ने सोहना पंजाब; मोहम्मद सलमान और ग्रुप द्वारा प्रस्तुत माइम ने दर्शको के भरपूर मनोरंज किया।इस अवसर पर आर्यंस ग्रुप के डायरेक्टर जनरल, डा प्रवीण कटारिया; रजिस्ट्रार, आर्यंस गु्रप प्रो बी.एस सिद्धू,; श्री परमजीत सिद्धू, एआईजी, पंजाब पुलिस; श्री कमलजीत सिंह चावला, पब्लिक कोरडीनेशन सैल,पंजाब; श्री राजपाल सिंह जनरल सैक्रेटरी पीपीसीसी कांग्रेस ≠मेटी; श्री सुशांत कौशिक  भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh , Aryan College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD