Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उमेश यादव के न रहने का नुकसान होगा : गौतम गंभीर

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 07 Apr 2017

Last updated on: Apr 07, 2017, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा है कि पहले दो मैचों में तेज गेंदबाज उमेश यादव के न रहने से टीम को नुकसान हो सकता है। उन्होंने साथ ही कहा है कि उमेश की गैरमौजूदगी अन्य खिलाड़ियों के लिए मौका साबित हो सकती है। 

उमेश कोलकाता के घर में होने वाले पहले मैच में 13 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। कोलकाता की टीम शुक्रवार को गुजरात लायंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। गंभीर ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उमेश का न होना हमारे लिए हैरानी भरा था क्योंकि जिस तरह की फॉर्म में वो हैं, हमें लगता है कि अगर वो शुरुआत में हमारे साथ होते तो हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होता, लेकिन इससे दूसरे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। इसलिए उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

उमेश की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछने पर कप्तान ने कहा, "इस समय मैं कह सकता हूं कि वह उपलब्ध हैं। बस थोड़ा काम ज्यादा होने का मामला है, फिटनेस की कोई समस्या नहीं है। वह तीसरे मैच में हमारे साथ होंगे जो हमारे लिए अच्छा होगा।"कोलकाता की टीम में वेस्टइंडीज के आंद्रे रसैल भी नहीं हैं। वह डोपिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। गंभीर ने कहा कि उन्हें रसैल के बिना भी अपनी टीम का सही संयोजन बनाना होगा। गंभीर ने कहा, "हमें अच्छी शुरुआथ करनी होगी। यह मायने नहीं रखता कि हम बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी। हम दोनों टीमों के लिए यह पहला मैच है इसलिए थोड़ी बहुत घबराहट होगी। हमें स्वतंत्र होकर खेलना होगा। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच को पलट सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "रसैल के बिना हम टीम का सही संयोजन बनाना होगा। वह हमारी टीम के अहम सदस्य हैं। देखते हैं टीम के दूसरे खिलाड़ी किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।"आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में पदार्पण कर चार विकेट लेने वाले चाइनामैन कुलदीप यादव के बारे में गंभीर ने कहा कि उनपर ज्यादा ध्यान नहीं होगा। वह अपनी तरह की खेलेंगे। उन्होंने कहा , "हमें कुलदीप के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहिए। हमें उन्हें अपने आप में सुधार करने के लिए अकेला छोड़ा देना चाहिए। हमें उन पर ज्यादा दवाब नहीं डालना चाहिए। हमारे पास अन्य गेंदबाज हैं जो इस तरह का दबाव झेल सकते हैं। हमें उनका खेल का आनंद उठाने के लिए छोड़ देना चाहिए।"

 

Tags: IPL , Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD