Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कांग्रेस ने शंगलू रिपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

अजय माकन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2017

Last updated on: Apr 06, 2017, 00:00 IST

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने गुरुवार को अपना फर्ज निभाते हुए शुंगलू समिति की रिपोर्ट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की। रिपोर्ट में दिल्ली सरकार पर नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल सरकार को विफल साबित करने की मुहिम के तहत शुंगलू समिति का गठन किया था और 400 से अधिक फाइलें रोककर जांच के लिए इस समिति को सौंप दी थी।माकन ने मांग की कि शुंगलू समिति की रिपोर्ट के निष्कर्षो के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की जानी चाहिए।कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में नहीं उठा सकती, क्योंकि उसका एक भी विधायक नहीं है। इसलिए सिर्फ प्रेसवार्ता में अपनी बात रखना पार्टी की मजबूरी है।

माकन ने संवाददाताओं से कहा, "यदि केजरीवाल के पास थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।"उन्होंने कहा, "इस संबंध में एक जांच शुरू की जानी चाहिए। केजरीवाल को जांच के दौरान पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।"माकन ने केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और बिना मंजूरी के आप नेताओं के विदेशी दौरे पर जनता के पैसे को बर्बाद करने का आरोप लगाया। माकन ने कहा कि उन्होंने आरटीआई के जरिए रिपोर्ट प्राप्त की है।माकन ने यह भी कहा कि कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता शुक्रवार को आप के खिलाफ दिल्ली के सभी 272 वार्डो में प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। कार्यकर्ता शुंगलू समिति की रिपोर्ट में उजागर की गई गड़बड़ियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा बीते साल अगस्त में दिल्ली प्रशासन में उपराज्यपाल को प्रमुखता दिए जाने के बाद तत्कालिक पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ने तीन सदस्यीय शुंगलू समिति का गठन किया था। इसके अध्यक्ष पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) वी.के. शुंगलू बनाए गए।शुंगलू समिति की रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी सौम्या जैन की दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक परियोजना में मिशन निदेशक के सलाहकार पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए हैं।समिति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी के रिश्तेदार निकुंज अग्रवाल के स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्ति पर भी सवाल उठाए हैं।समिति ने मंत्रिमंडल के उस फैसले पर भी सवाल उठाया, जिसमें सरकारी 206, राउस एवेन्यू बंगले को आम आदमी पार्टी के कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया।

 

Tags: Ajay Maken

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD