Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

त्रिपुरा सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा केंद्र : माकपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 03 Apr 2017

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा में माकपा की अगुवाई वाली वाम मोर्चा सरकार को राज्य की सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में गलत बातें फैला रहे हैं। माकपा नेता बिजान धर ने रविवार शाम को कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय मंत्री लगभग हर सप्ताह त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं और वाम मोर्चा सरकार के बारे में मनगढ़ंत 'तथ्य' पेश कर रहे हैं।"धर ने मीडिया से कहा, "केंद्रीय मंत्री वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ने की कोशिश में उसे बदनाम कर रहे हैं।"धर ने साथ ही कहा कि 'आर्थिक गतिरोध पैदा करने की कोशिश की जा रही है।'धर ने कहा कि पार्टी की प्रदेश समिति ने शनिवार और रविवार को केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक कदमों के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया।

माकपा के राज्य सचिव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में जीत के बाद से कुछ नेता त्रिपुरा के वाम दलों को उखाड़ने का सपना देख रहे हैं लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।"उन्होंने कहा, "माकपा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 200 रोजगार दिवसों की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार योजना में रोड़े अटकाने की कोशिश कर रही है।"धर ने भाजपा पर अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष बिप्लव कुमार देव ने इन आरोपों के जवाब में सोमवार को कहा, "वाम मोर्चा त्रिपुरा में अवैध तरीकों से कैसे अपनी सरकार चला रही है, यह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से स्पष्ट है, जिसने 10,323 शिक्षकों की नौकरियां रद्द कर दी हैं।"भाजपा नेता ने कहा कि राधामोहन सिंह और जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने कई सेक्टरों में राज्य सरकार की नाकामी और केंद्र से मिले धन के गलत इस्तेमाल को उजागर किया है।

 

Tags: CPI-M

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD