खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. जुल्फिकार अली ने आज कहा कि मानव के सम्पूर्ण विकास के लिए खेल अनिवार्य हैं तथा यह खिलाड़ियों के मध्य सहयोग की भावना लाते हैं।मंत्री ने यह बात आज जम्मू विष्वविद्यालय के जिमनेज़ियम हॉल में प्रधानमंत्री की राश्ट्रीय पहल ‘खेलों इंडिया खेलो’ के तहत जम्मू कश्मीर राज्य खेल परिशद द्वारा आयोजित ‘जेएंडके वुशु चैम्पियनशिप’ के समापन समारोह में कही।खेलों के महत्व को बताते हुए जुल्फिकार अली ने कहा कि यदि शिक्षा मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है तो शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए भी शरीरिक रूप से कार्य करना अनिवार्य है।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक ढ़ांचे के निर्माण के लिए बचनबद्ध है तथा विभिन्न राश्ट्रीय एवं अंतर्राश्ट्रीय खेल कार्यक्रमों को आयोजित कर खेल गतिविधियों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पहले से ही विभिन्न कदम उठाये गये हैं।राज्य के युवाओं की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे युवा अंतर्राश्ट्रीय खिलाड़ियों का सामना करने की क्षमता रखते हैं। मंत्री ने चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए भागीदारियों को बधाई दी।मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने जज़्बे से खुद को तथा अपने देश को गौरवशाली बनायें।इसके उपरांत खिलाड़ियों ने मंत्री तथा स्टेडियम में उपस्थित लोगों के समक्श वुशु कला का प्रदर्शन किया। समारोह के अंत में मंत्री ने भागीदारियों को पदक तथा पुरस्कार भी दिये।