खाद्य, वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ जुल्फिकार अली ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत विभिन्न तेल कम्पनियों को निर्देश दिये है कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली महिलाओं को 2.10 लाख गैस कनेक्षन इस वर्श के अंत तक प्रदान किये जायेंगे।एक समीक्षा बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की यह योजना हमारे प्रदेश में लागू करना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने तेल कम्पनियों को समय के अंदर लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।जुल्फिकार ने कहा कि सम्बंधित केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश को इस वर्श में और भी कनेक्षन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत यह कनेक्षन केवल जरूरतमंदों को ही दिये जाने चाहिए ताकि महिलाओं को चुल्हे के धूएं से छुटकारा मिल सके।समीक्षा बैठक में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना की सुविधा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदो को मिलनी चाहिए ताकि धूंए से होने वाली बिमारियों से उनको बचाया जा सके।
मंत्री को बैठक मे अवगत करवाया गया कि तेल कम्पनियों ने पहले छूट चुके लगभग 51 स्थानों को चिन्हित कर लिया है।बैठक में बेालते हुए जुल्फिकार ने गैस एजैंसियों को होम डिलिवरी के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कुछ लोग घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस को व्यवसाय कार्यो मे लाते है जोकि दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जायेगा तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा।इस बैठक में आयुक्त सचिव खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामलों, शफीक रैणा, विशेश सचिव निसार अहमद, निदेशक जम्मू कश्मीर खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामलो, निदेशक जम्मू कश्मीर खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामलो, निदेशक कश्मीर कश्मीर खाद्य वितरण एवं उपभोक्ता मामलो, मापतोल विभाग के अधिकारी, सीनियर मैनेजर हिन्दोस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन लिः, अजय सिंह और अन्य तेल कम्पनियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।