Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

डारेन लेहमन ने स्टीव स्मिथ की तुलना ब्रेडमैन से की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Mar 2017

Last updated on: Mar 29, 2017, 00:00 IST

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच डारेन लेहमन ने कप्तान स्टीव स्मिथ की तुलना विश्व के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले आस्ट्रेलियाई दिग्गज डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन से की है। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, लेहमन ने कहा कि ब्रेडमैन की तरह ही वर्तमान में स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और कप्तान के तौर पर आस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। लेहमन ने कहा कि भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जिस प्रकार आस्ट्रेलियाई टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दी है, उससे साफ नजर आ रहा है कि यहां से आगामी मैचों में टीम किस इरादे के साथ उतरेगी। कोच लेहमन ने कहा कि स्मिथ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और अच्छे नेतृत्व से एक उदाहरण पेश किया है। 

उन्होंने कहा, "स्मिथ ने भारत दौरे में शानदार प्रदर्शन किया। एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने ब्रेडमैन जैसा खेल दिखाया। उनके लिए काफी खुशी हो रही है। जिस प्रकार से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया, वह प्रशंसनीय है।"लेहमन ने कहा कि भारत दौरे से आस्ट्रेलियाई टीम को काफी कुछ सीखने को मिला होगा। उन्होंने कहा, "वे सभी परिणाम से नाखुश हैं, लेकिन मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि टीम ने अपने प्रयासों से भारतीय जमीन पर हमारे खेलने के स्तर में बदलाव किया है। चार टेस्ट मैचों में स्मिथ के तीन शतक बेहद खास हैं।"ब्रेडमैन से स्मिथ की तुलना के साथ-साथ लेहमन ने वर्तमान कप्तान को आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तानों माइकल क्लार्क, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ और मार्क टेलर से अधिक क्षमतावान बताया। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD